लाइव न्यूज़ :

हैदराबादः मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में 11 साल बाद आया फैसला, स्वामी असीमानंद समेत सभी आरोपी बरी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 16, 2018 13:48 IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत ने विस्फोट से जुड़ी सुनवाई करते हुए सभी आरोपियों को निर्दोष पाया है। जानें क्या है पूरा मामला।

Open in App

नई दिल्ली, 16 अप्रैलः हैदराबाद की मक्का मस्जिद ब्लास्ट मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने स्वामी असीमानंद समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। इस मामले में 11 साल जांच और सुनवाई के बाद एनआईए कोर्ट ने सभी आरोपियों को निर्दोष पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 18 मई 2007 को हैदराबाद की मक्का मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान विस्फोट हुआ। इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई थी और 58 लोग घायल हुए थे।

इस मामले में दक्षिण पंथी संगठनों से ताल्लुक रखने वाले कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया गया था। उनमें से सिर्फ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और ट्रायल का सामना करना पड़ा। इनके नाम हैं- देवेंद्र गुप्ता, लोकेश शर्मा, स्वामी असीमानंद, भारत मोहनलाल रातेश्वर और राजेंद्र चौधरी। इनमें से दो आरोपियों स्वामी असीमानंद और भारत मोहनलाल रातेश्वर जमानत पर बाहर थे। वहीं तीन अन्य आरोपी हैदराबाद सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद थे।

क्या है मक्का मस्जिद विस्फोट मामला?

18 मई 2007 को हैदराबाद की मक्का मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान विस्फोट हुआ। इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई थी और 58 लोग घायल हुए थे। इस घटना को लेकर खूब हंगामा हुआ। लोग सड़कों पर निकल आए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़पें हुई। इसमें पांच और लोग मारे गए। इस मामले की 11 महीने तक जांच चली जिसमें 160 चश्मीदीद गवाहों के बयान दर्ज किए गए। एनआईए कोर्ट ने 16 अप्रैल 2018 को फैसला सुनाया जिसमें सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया।

टॅग्स :हैदराबादएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

ज़रा हटकेविवाह नहीं कराओगे तो जान दूंगा?, शादी टूटने से नाराज, मोबाइल टावर पर चढ़ा मंटू कुमार, आत्महत्या की धमकी, 4 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने नीचे उतरा

भारत‘पेट्रोल, गैस और डीज़ल का इस्तेमाल बहुत संयम से करें’: पश्चिम एशिया तेल संकट के बीच मोदी का संदेश

क्राइम अलर्टHyderabad News: प्रेम प्रसंग में खूनी खेल; पहले पीछा किया, फिर चाकू से वार कर ली इंजीनियरिंग छात्र की जान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज