लाइव न्यूज़ :

Indore missing in Meghalaya: इंदौर से मेघालय हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या?, पत्नी लापता, तलाशी के दौरान खून से सना दाओ बरामद, आखिर क्या है कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2025 15:26 IST

Married couple from Indore missing in Meghalaya: राजा का क्षतविक्षत शव मिला था, उस जगह और सोहरारिम के बीच मावक्मा स्थित है।

Open in App
ठळक मुद्देखोज और बचाव दल ने आज मावक्मा से एक रेनकोट भी बरामद किया है।सोहरारिम में लावारिस स्थिति में एक स्कूटर मिला था। राजा रघुवंशी और पत्नी ने स्कूटर का इस्तेमाल किया था।

शिलांगः मेघालय पुलिस ने खून से सना एक चाकू बरामद किया है, जिसके बारे में उसका मानना ​​है कि इसका इस्तेमाल राजा रघुवंशी की हत्या में किया गया है, जो राज्य में हनीमून मनाने के दौरान अपनी पत्नी के साथ लापता हो गए थे। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उनका कहना है कि सोमवार को जिस खाई से राजा का शव बरामद किया गया था, उससे कुछ ही किलोमीटर दूर मावक्मा गांव से एक रेनकोट मिला है जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह भी इसी दंपति का है। पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सियेम ने बताया, ‘‘हमने कल इलाके की तलाशी के दौरान खून से सना एक दाओ (एक प्रकार का चाकू) बरामद किया है। खोज और बचाव दल ने आज मावक्मा से एक रेनकोट भी बरामद किया है।’’ जहां राजा का क्षतविक्षत शव मिला था, उस जगह और सोहरारिम के बीच मावक्मा स्थित है।

सोहरारिम में लावारिस स्थिति में एक स्कूटर मिला था। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी ने इसी स्कूटर का इस्तेमाल किया था। अधिकारियों का कहना है कि राजा की पतनी सोनम की तलाश जारी है और इस काम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल जोर-शोर से लगा है। पुलिस के मुताबिक बरामद रेनकोट से जांच में और सुराग मिल सकते हैं।

खोजी टीम तलाशी अभियान में ड्रोन, खोजी कुत्तों और पर्वतारोहियों का इस्तेमाल कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, यह दंपति 22 मई को किराये के स्कूटर से मावलखियात गांव पहुंची था। दोनों नोंगरियात गांव में प्रसिद्ध जड़ों वाले पुल को देखने के लिए घाटी से 3,000 से अधिक सीढ़ियां उतर कर नीचे पहुंचे थे, जहां वे रात भर रुके।

अगली सुबह वे होमस्टे से चले गए। चौबीस मई को, उनका स्कूटर शिलांग से सोहरा जाने वाली सड़क के किनारे एक कैफे के बाहर लावारिस पाया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘राजा के परिवार ने उसके दाहिने हाथ पर एक विशिष्ट टैटू की मदद से शव की पहचान की, जिस पर 'राजा और एक महिला' लिखा था।

घटनास्थल से एक सफेद शर्ट, टैबलेट की एक पट्टी, एक स्मार्टफोन की स्क्रीन का हिस्सा और एक स्मार्टवॉच जब्त की गयी।’’ राजा के भाई वी रघुवंशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ चूंकि मेरे भाई की सोने की अंगूठियां, सोने की चेन और उसका बटुआ गायब है, इसलिए हमें संदेह है कि यह हत्या है। हम प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि वे इस मामले की जांच सीबीआई से करवाएं।’’ शिलांग के निकट उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्थान में शव कापोस्टमार्टम किया जा रहा है।

सियेम ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच एक विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है और उस दल का नेतृत्व एसपी स्तर के एक अधिकारी कर रहे हैं और दल में डीएसपी रैंक के चार अधिकारी उनकी सहायता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोहरा चेरापूंजी के नाम से भी जाना जाता है और वहां भारी बारिश हो रही है, जिससे खोज एवं बचाव अभियान प्रभावित हुआ है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरमध्य प्रदेशमेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए