लाइव न्यूज़ :

VIDEO: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, होटल मालिक गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2024 16:31 IST

Man Spitting in Roti: सहारनपुर जिले में एक भोजनालय में रोटी बनाते समय एक कर्मचारी द्वारा रोटी पर थूकने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भोजनालय के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद, भोजनालय के मालिक उस्मान के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाना में शिकायत दर्ज की गई और घटना में शामिल नाबालिग को हिरासत में लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देMan Spitting in Roti: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरलMan Spitting in Roti: सहारनपुर में रोटी पर थूकने का कथित वीडियो वायरल

Man Spitting in Roti: सहारनपुर जिले में एक भोजनालय में रोटी बनाते समय एक कर्मचारी द्वारा रोटी पर थूकने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भोजनालय के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद, भोजनालय के मालिक उस्मान के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाना में शिकायत दर्ज की गई और घटना में शामिल नाबालिग को हिरासत में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि थाना फतेहपुर के अंतर्गत कस्बा छुटमलपुर मे घास मंडी के पास दस्तरखान नाम का भोजनालय है। इस भोजनालय का एक नाबालिग कर्मचारी थूक लगाकर रोटियां बना रहा था जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया गया। जैन ने बताया कि इस मामले मे नीतीश बडथवाल ने थाना फतेहपुर पहुंचकर एक तहरीर दी जिसमे कहा गया कि इस भोजनालय का एक कर्मचारी थूक लगाकर रोटी सेंक रहा है, जिससे समाज मे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर में भोजनालय के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे सील करने की मांग की गई। जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने भोजनालय के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि नाबालिग कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच द्वेष को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए हानिकारक कार्य करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।

टॅग्स :सहारनपुरक्राइमउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?