लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरू में शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

By रुस्तम राणा | Updated: January 27, 2024 21:22 IST

पुलिस ने आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सुरेश अपने बेटे नार्थन बोपन्ना से शराब के लिए पैसे की मांग को लेकर अक्सर झगड़ा करता था।

Open in App
ठळक मुद्दे58 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने 35 वर्षीय बेटे को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दीपुलिस ने बताया कि सुरेश ने अपने बेटे नार्थन बोपन्ना से शराब के लिए पैसे की मांगे तो उसने दिया नहींदोनों के बीच झगड़ा होने के बाद कुछ ही मिनटों में सुरेश ने खिड़की से बोपन्ना के सीने में गोली मार दी

बेंगलुरु: शराब खरीदने के लिए कथित तौर पर पैसे देने से इनकार करने पर 58 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने 35 वर्षीय बेटे को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुरुवार को कामाक्षीपाल्या पुलिस सीमा में हुई। पुलिस ने आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सुरेश अपने बेटे नार्थन बोपन्ना से शराब के लिए पैसे की मांग को लेकर अक्सर झगड़ा करता था। यह परिवार कोडागु जिले के मडिकेरी का रहने वाला है।

गुरुवार की शाम इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। जब बोपन्ना ने अपने पिता को पैसों के लिए परेशान करना जारी रखा तो गुस्साए बोपन्ना ने उन्हें जबरन एक कमरे में बंद कर दिया। कुछ ही मिनटों में सुरेश ने खिड़की से बोपन्ना के सीने में गोली मार दी।

गंभीर रूप से घायल हुए बोपन्ना ने अपनी बहन को फोन किया और अपने रिश्तेदारों को उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए सूचित करने को कहा। पुलिस ने कहा कि बोपन्ना को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सुरेश ने छह महीने पहले शहर की एक निजी सुरक्षा एजेंसी में गनमैन की नौकरी छोड़ दी थी। तब से वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ कामाक्षीपाल्या पुलिस सीमा के कारेकल्लू में रह रहा है। पुलिस ने कहा कि बोपन्ना ने दो महीने पहले अपनी नौकरी छोड़ दी क्योंकि उसे अपनी बीमार मां की देखभाल करनी थी। कामाक्षीपाल्या पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :बेंगलुरुहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?