लाइव न्यूज़ :

शराब पीकर पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, पीड़िता का आरोप- पुलिस ने भी नहीं की कार्रवाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 10, 2018 11:58 IST

सरकार के इतने सख्त होने के बावजूद भी नहीं थमने रहे हैं ट्रिपल तलाक के मामले

Open in App

तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। वहीं, केंद्र सरकार इस पर कानून ला रही है, इसके बावजूद तीन तलाक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले का है, जहां रोजी बेगम नामक महिला को उसके पति ने नशे की हालत में फोन पर तीन तलाक दे दिया है। रोजी बेगम का कहना है कि पति ने जब उसे तलाक दिया तब वह शराब पिए हुए था और उसने तीन तलाक फोन पर दिया। 

रोजी बेगम के अनुसार उसने इस बात की शिकायत पुलिस से भी की थी कि उसका पति उसे तीन तलाक देने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने भी इस मामले पर कोई एक्शन नहीं लिया और कोई भी कड़ा कदम नहीं उठाया है। रोजी बेगम ने बताया कि उसका पति उसे पिछले 3 से 4 सालों से हर दिन पिटाई करता था।

बता दें कि लोकसभा ने तीन तलाक बिल को पिछले हफ्ते ही पारित कर दिया था लेकिन राज्यसभा में सरकार बिल के समर्थन में जरूरी संख्या नहीं जुटा सकी है। कांग्रेस लगातार बिल को सदन की सेलेक्ट कमेटी को भेजने की मांग करती रही, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं हुई। इतना सब होने के बाद भी बीते हफ्ते युपी में ही चार ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है।

-सुल्तानपुर में रुबीना नाम की महिला को भी उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। रुबीना का निकाह 17 मई 2012 को हुआ था। दहेज की वजह से दुबई से फोन कर पति ने तीन तलाक दिया। रुबीना का चार साल का बेटा भी है। 

-वहीं गोंडा की सकीना की पति मुबारक अली से शादी साल 2000 में  हुई थी। दिव्यांग बेटी के लिए सकीना ने इलाज को लेकर पति मुबारक अली से पैसे मांगे थे। इसी बात से गुस्सा होकर सकीना ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। हालांकि सकीना अभी भी अपने पति के घर ही रह रही है। 

-  वहीं रामपुर की अमरीन को उसके पति ने 6 जनवरी को तीन तलाक दे दिया है। दो महीने पहले अमरीन ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक यौन संबंध को लेकर केस दर्ज कराया था। 

-बरेली जिला बारादरी के जगतपुर की रहने वाली तरन्नुम को  दहेज न दे पाने के कारण उसके पति ने तलाक दे दिया था। पति ने पीड़िता के घरवालों से 50 हजार रुपए की मांग की थी। 

टॅग्स :तीन तलाक़तीन तलाकयूपी क्राइमबीजेपीलोकसभा संसद बिलराज्यसभा सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट