लाइव न्यूज़ :

CRIME: डंडे से पीट-पीट कर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, रैन बसेरे में रहता था शख्स...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2025 19:29 IST

Open in App
ठळक मुद्देCRIME: डंडे से पीट-पीट कर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, रैन बसेरे में रहता था शख्स...

CRIME in UP: शाहजहांपुर जिले में रैन बसेरे में रहने वाले एक व्यक्ति की झगड़े के दौरान कथित रूप से डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सदर बाजार थानाक्षेत्र में एक रैन बसेरे में रहने वाले सुरेंद्र सिंह (45) को बुधवार रात प्रेम पाल और एक अज्ञात व्यक्ति ने आपसी झगड़े के बाद डंडे से पीट-पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। द्विवदी के अनुसार सुरेंद्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरेंद्र तिलहर थाना क्षेत्र के परहुआ गांव का रहने वाला था और वह पिछले लगभग 10 सालों से नगर निगम के रैन बसेरे में रहता था।

द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की पड़ताल की तो पता लगा कि सुरेंद्र का प्रेम पाल और एक अज्ञात व्यक्ति से झगड़ा हुआ था एवं फिर सुरेंद्र ने डंडों से दोनों को मारने लगा लेकिन मगर आरोपियों ने उसके हाथ से डंडा छीन लिया और उस पर ताबड़तोड़ वार किये। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि बाद में वे दोनों सुरेंद्र को गंभीर हालत में छोड़कर भाग गये। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से हुई पहचान के आधार पर प्रेमपाल को बुधवार देर रात हिरासत में ले लिया गया तथा उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि दूसरे आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं एवं शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?