लाइव न्यूज़ :

UP: पति को पीट रहे थे गुंडे, महिला ने रिवॉल्वर उठा दनादन दागी गोलियां, बच गई जान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 5, 2018 15:27 IST

युवक पर हमला किराये के मकान को खाली करवाने के मकसद से किया गया था। बदमाश वहां से भाग तो गए, लेकिन उन्होंने आदिब को मार डालने की धमकी दी।

Open in App

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। रविवार शाम को कुछ बदमाश युवक को घर के बाहर बुलाकर पटाई करने लगे। इसी दौरान युवक की पत्नी ने साहस दिखाते हुए रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। यह पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसके बाद से महिला के साहस की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, यह मामला लखनऊ के बाहरी क्षेत्र के मैंगों बेल्ट काकोरी के आम्रपाली विहार का है। यहां रविवार (4 जनवरी) को आबिद अली नाम के युवक को कुछ गुंडे घर के बाहर बुलाकर ले आए और उसकी पिटाई करने लगे। पति के चिल्लाने की आवाज सुनकर पत्नी आयशा आबिदबाहर निकली और उसकी नजर पड़ गई। इसके बाद उसने फटाक से रिवॉल्वर उठाकर हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोली चलते देख बदमाश भाग निकले। यह पूरा माजरा सीसीटीवी में कैद हो गया है। 

बताया जा रहा है कि यह हमला किराये के मकान को खाली करवाने के मकसद से किया गया था। बदमाश वहां से भाग तो गए, लेकिन उन्होंने आदिब को मार डालने की धमकी दी। महिला के पति को गर्दन, पीठ और बांह पर चोटें आई हैं।

इधर, मामले की जानकारी दंपति ने काकोरी पुलिस में दी और मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद हुआ था। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने