लाइव न्यूज़ :

महिला ने मलयाली अभिनेता विजय बाबू पर लगाया कई बार रेप करने का आरोप, विजय ने कहा- मैं खुद पीड़ित हूं, उस औरत को...

By अनिल शर्मा | Updated: April 27, 2022 13:07 IST

खुद को निर्दोष बताते हुए अभिनेता विजय बाबू ने कहा, "मैं डरता नहीं हूं क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं यहां पीड़ित हूं। मैं 2018 से उस महिला को जानता हूं जिसने मुझ पर आरोप लगाए हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने विजय बाबू पर फिल्मों में काम देने के बहाने कई बार रेप का आरोप लगाया हैविजय ने कहा है कि वह महिला को 2018 से जानते हैं, उसे डेढ़ साल से कोई मैसेज नहीं किया हैअभिनेता ने महिला के खिलाफ काउंटर केस दर्ज करने और मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है

केरलः मलयालम फिल्म अभिनेता-निर्माता विजय बाबू के खिलाफ एक महिला ने कई बार रेप करने का आरोप लगाया है। केरल पुलिस ने महिला की शिकायत पर यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है। अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के कुछ ही देर बात अभिनेता विजय बाबू ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।

खुद को निर्दोष बताते हुए विजय ने कहा, "मैं डरता नहीं हूं क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं यहां पीड़ित हूं। मैं 2018 से उस महिला को जानता हूं जिसने मुझ पर आरोप लगाए हैं।" विजय ने कहा कि वह इस मामले का असली शिकार है क्योंकि उन्होंने फेसबुक लाइव में महिला के नाम का खुलासा किया था।

विजय बाबू ने महिला के खिलाफ काउंटर केस दर्ज करने और मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है। विजय ने कहा कि  उसके बाद क्या हुआ, यह मैं आपको नहीं बताने जा रहा हूं। मैं इसे अदालत में कहूंगा। मेरे पास हर बात का जवाब है, चाहे वह रेप हो या सहमति। मैं इसके खिलाफ काउंटर केस दर्ज कराऊंगा। साथ ही मानहानि का मुकदमा भी दायर किया जाएगा।

उधर पुलिस ने कहा कि अभिनेता ने 22 अप्रैल को कोच्चि पुलिस में एक शिकायत में आरोप लगाया कि बाबू ने अपनी फिल्मों में भूमिका देने के नाम पर कई बार उसका यौन शोषण किया था। उसने आरोप लगाया कि बाबू ने कोच्चि में अपने फ्लैट में उसके साथ बलात्कार किया था।

विजय ने महिला के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह 2018 से महिला को जानते हैं और ऑडिशन के बाद उसे अभिनय करने का मौका दिया। बकौल अभिनेता, “उसने मुझे यह कहते हुए कई संदेश भेजे कि वह अवसाद से पीड़ित है। मेरे पास उन संदेशों के लगभग 400 स्क्रीनशॉट हैं। मैंने उस महिला को पिछले डेढ़ साल से कोई मेसेज नहीं भेजा है।

 

 

टॅग्स :साउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह