लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: डिप्टी CM की पत्नी के खिलाफ महिला करती थी आपत्तिजनक पोस्ट, 53 फर्जी फेसबुक आईडी-13 फेक जीमेल अकाउंट से बनाती थी निशाना

By भाषा | Updated: September 14, 2022 08:04 IST

आपको बता दें कि महिला पर आरोप है कि उसने फेसबुक पर 53 फर्जी अकाउंट बनाई थी और जी-मेल पर 13 अकाउंट खोले थे। वहीं इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से जुड़ी एक खबर आई है। एक महिला पर आरोप है कि वह अमृता फडणवीस के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करती थी। पुलिस के अनुसार, महिला पिछले 2 साल से अमृता फडणवीस के खिलाफ पोस्ट करती थी।

मुंबई:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के फेसबुक पेज पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में साइबर पुलिस विभाग ने 50 वर्षीय एक महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार की गई महिला की पहचान स्मृति पांचाल के रूप में की गई है। 

महिला पर क्या आरोप है

स्मृति पिछले दो वर्षों से कई फर्जी अकाउंट का उपयोग करके अमृता फडणवीस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर रही थी। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार स्मृति पांचाल ने कथित तौर पर फेसबुक पर 53 फर्जी अकाउंट और 13 जी-मेल अकाउंट बनाए हुए थे। 

मामले में महिला पर हुआ केस दर्ज

एक स्थानीय अदालत ने उसे गुरुवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस हरकत के पीछे उसके मकसद की जांच कर रही है। पुलिस ने स्मृति पांचाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबईअमृता फड़नवीसदेवेंद्र फड़नवीसफेसबुकजीमेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?