लाइव न्यूज़ :

शादी के 15 दिन बाद ही की पति की हत्या, कुल्हाड़ी से किया वार; वजह जान रह जाएंगे दंग

By अंजली चौहान | Updated: June 12, 2025 10:41 IST

Maharashtra Crime: पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने 53 वर्षीय पति अनिल लोखंडे पर बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे तब हमला कर दिया, जब वह 15 दिन पुराने वैवाहिक संबंध को समाप्त करने पर जोर दे रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App

Maharashtra Crime: इंदौर की सोनम रघुवंशी का केस अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि महाराष्ट्र से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक महिला ने शादी के 15 दिन बाद ही अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि महिला ने कुल्हाड़ी से पति पर वार कर दिया, जब वह सो रहा था। 27 वर्षीय महिला, जिसकी पहचान राधिका के रूप में हुई है, ने कथित तौर पर अपनी शादी के दो सप्ताह बाद ही कुल्हाड़ी से अपने पति की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि महिला ने बुधवार को करीब 12.30 बजे अपने 53 वर्षीय पति अनिल लोखंडे पर हमला किया, क्योंकि उसने अपनी 15 दिन पुरानी शादी को पूरा करने पर जोर दिया था। दरअसल, शादी के बाद कुछ रस्में पूरी नहीं हुई थी जिन्हें पूरा करने के लिए पति, पत्नी पर जोर बना रहा था। इससे नाराज होकर ही महिला ने पति पर वार कर दिया।

कातिल पत्नी गिरफ्तार

महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपत्ति सांगली जिले के कुपवाड़ तहसील में रहते थे। उन्होंने बताया कि लोखंडे की यह दूसरी शादी थी, क्योंकि उनकी पहली पत्नी की कैंसर से मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने बताया कि महिला इस बात से नाराज थी कि अनिल लोखंडे लगातार उससे अपनी शादी को पूरा करने के लिए कह रहा था, जिसके कारण अक्सर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती थी।

कुपवाड़ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह गुस्से में आकर अनिल लोखंडे की पत्नी ने "अपने पति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया, जब वह बिस्तर पर सो रहे थे।" उन्होंने बताया कि महिला को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी की पिछले महीने मेघालय में हनीमून ट्रिप के दौरान कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। ऐसा कथित तौर पर उनकी पत्नी सोनम के कहने पर किया गया।

पुलिस को संदेह है कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। हत्या के सिलसिले में अब तक सोनम और चार अन्य को गिरफ्तार किया जा चुका है।

टॅग्स :हत्यामहाराष्ट्रMaharashtra Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो