लाइव न्यूज़ :

ठाणेः अपने माता-पिता से बिछड़ गई तीन साल की बच्ची को पुलिस ने दो घंटे के भीतर परिवार को सौंपा

By भाषा | Updated: September 1, 2020 13:55 IST

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि माता-पिता से बच्ची कैसे बिछड़ी। उन्होंने बताया कि ज्यादातर पुलिसकर्मी उस समय मोहर्रम को लेकर सुरक्षा ड्यूटी में व्यस्त थे और बच्ची अपना नाम भी बता पाने में असमर्थ थी।

Open in App
ठळक मुद्देठाणे के भिवंडी कस्बे में गायत्री नगर मोहल्ले में सड़क पर बच्ची अकेली बैठी हुई मिली थी।पुलिसकर्मी को गायत्री नगर मोहल्ले में बच्ची के साथ दोपहिया वाहन से जाने के लिए कहा ताकि उसके अभिभावकों का पता लगाया जा सकें। बच्ची के बिछड़ने के बाद से माता-पिता भी शिद्दत से उसकी तलाश में जुटे थे।

ठाणेः महाराष्ट्र में अपने माता-पिता से बिछड़ गई तीन साल की एक बच्ची को पुलिस ने दो घंटे के भीतर उसके परिवार को सौंप दिया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ममता डिसूजा ने बताया कि बच्ची को रविवार को 81 साल के बजुर्ग शांति नगर पुलिस थाने में लेकर आए थे।

उन्हें ठाणे के भिवंडी कस्बे में गायत्री नगर मोहल्ले में सड़क पर बच्ची अकेली बैठी हुई मिली थी। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि माता-पिता से बच्ची कैसे बिछड़ी। उन्होंने बताया कि ज्यादातर पुलिसकर्मी उस समय मोहर्रम को लेकर सुरक्षा ड्यूटी में व्यस्त थे और बच्ची अपना नाम भी बता पाने में असमर्थ थी।

इसके बाद डिसूजा ने एक महिला पुलिसकर्मी को गायत्री नगर मोहल्ले में बच्ची के साथ दोपहिया वाहन से जाने के लिए कहा ताकि उसके अभिभावकों का पता लगाया जा सकें। वहीं, बच्ची के बिछड़ने के बाद से माता-पिता भी शिद्दत से उसकी तलाश में जुटे थे।

जब उन्हें पुलिस के साथ बच्ची के मोहल्ले में आने की जानकारी हुई तो वे पुलिसकर्मी के पास पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मी के समक्ष बच्ची को उन्हें सौंपने को लेकर दावा किया। जांच के बाद पुलिसकर्मी ने बच्ची उन्हें सौंप दी। 

टॅग्स :मुंबईchild
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह