लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नाबालिग को कई दिनों तक रखा गया बाथरूम में बंद, सिगरेट से जलाए गए निजी पार्ट्स, एक गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: September 3, 2023 08:15 IST

रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि नाबालिग काम के दौरन अगर कुछ गलती कर देती थी तो उसे गर्म तवे और सिगरेट से जलाया जाता था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नागपुर में एक नाबालिग के साथ बुरा बर्ताव किया गया है। उसे कई दिनों तक बाथरूम में बंद रखा गया है और निजी पार्ट्स को भी जलाया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी फरार है और उनकी तलाश की जा रही है।

मुंबई:  महाराष्ट्र के नागपुर में एक 12 साल की लड़की के साथ बुरा बर्ताव किया गया और उसे कई दिनों तक बाथरूम में बंद कर रखा गया था। मामले में पुलिस को जानकारी मिलने के बाद लड़की को बचाया गया है और अब उसकी मेडिकल जांच हो रही है। 

कथित तौर पर, नाबालिग लड़की को पांच दिनों तक बाथरूम में बंद रखा गया था और उसके निजी अंगों सहित पूरे शरीर पर जलने और चोट के निशान के साथ उसे दयनीय स्थिति में पाया गया था। एनडीटीवी ने पुलिस के हवाले से बताया कि लड़की जिसे कथित तौर पर नागपुर में एक जोड़े द्वारा घरेलू सहायिका के रूप में रखा गया था, उसके कपल द्वारा लगातार उसका शारीरिक शोषण किया गया था। 

क्या है पूरा मामला

एनडीटीवी के मुताबिक, लड़की के माता-पिता ने अपने बयान में कहा है कि जोड़ा ने उनसे कहा था कि वह उनकी बेटी को नागपुर लाकर अच्छी शिक्षा और देखभाल करेंगे। दावा यह भी है कि नाबालिग कथित तौर पर चार से पांच दिन बाथरूम में बंद थी जब जोड़ा उसे वहीं छोड़कर बेंगलुरु गए थे। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि काम के दौरान अगर नाबालिग से कुछ गलती हो जाती थी तो वे उसे गर्म तवे और सिगरेट से जलाते थे। ऐसे में कथित तौर पर पीड़िता के निजी अंगों पर चोट के निशान देखे गए है। बचाव अभियान में मदद करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता शीतल पाटिल ने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच से पता चला है कि उसके निजी अंगों सहित शरीर पर कई चोटें और जलने के निशान थे।

ऐसे बचाया गया लड़की को

बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सबसे पहले लड़की को बाथरूम में बंद पाया था जब वह बाथरूम की खिड़की से झांक रही थी और बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी। लड़की ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से भी मदद की गूहार लगाई थी। 

एक अन्य पड़ोसी ने बताया कि नाबालिग बाथरूम की खिड़की से बाहर निकलना चाह रही थी, हमने उसकी मदद की और बाहर निकाल कर खाना खिलाया। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। 

आरोपियों पर कई मामले हुए है दर्ज

बता दें कि आरोपियों की पहचान ताहा अरमान इस्तियाक खान, उसकी पत्नी हिना और साला अजहर के रूप में हुई है। पुलिस ने ताहा अरमान इस्तियाक खान को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी फरार है, पुलिस उनकी भी तलाश में जुट गई है। 

मानव तस्करी, बलात्कार, अप्राकृतिक यौन संबंध, धमकी, हमले के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के कई प्रावधान लागू किए गए हैं। 

टॅग्स :क्राइममहाराष्ट्रनागपुरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो