लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महाराष्ट्र: तबलीगी जमात के 11 सदस्य पृथकता नियम तोड़कर मस्जिद से भागे

By भाषा | Updated: April 3, 2020 23:08 IST

पुलिस ने कहा कि वे 22 फरवरी से पुणे जिले में थे। पुणे (ग्रामीण) के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''वे मूलरूप से राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा के रहने वाले हैं। उन 11 में से किसी ने भी निजामुद्दीन में हुए कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन उन्हें एक अप्रैल को ऐहतियातन पृथक रहने के लिये मुहर लगाई गई थी।''

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पुणे जिले की शिरूर तहसील में पृथकता की मुहर लगे तबलीगी जमात के 11 सदस्य एक मस्जिद से कथित रूप से भाग गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार उनमें से किसी ने भी पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत नहीं की थी, जोकि देश में कोरोना वायरस के प्रसार का प्रमुख स्रोत बनकर उभरा है।

महाराष्ट्र के पुणे जिले की शिरूर तहसील में पृथकता की मुहर लगे तबलीगी जमात के 11 सदस्य एक मस्जिद से कथित रूप से भाग गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार उनमें से किसी ने भी पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत नहीं की थी, जोकि देश में कोरोना वायरस के प्रसार का प्रमुख स्रोत बनकर उभरा है।

पुलिस ने कहा कि वे 22 फरवरी से पुणे जिले में थे। पुणे (ग्रामीण) के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''वे मूलरूप से राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा के रहने वाले हैं। उन 11 में से किसी ने भी निजामुद्दीन में हुए कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन उन्हें एक अप्रैल को ऐहतियातन पृथक रहने के लिये मुहर लगाई गई थी।''

उन्होंने कहा, ''वे 22 फरवरी को पुणे आए थे। छह मार्च तक वे शहर के नाना पेठ इलाके में थे और उसके बाद शिरूर में एक मस्जिद में चले गए थे।''

अधिकारी ने कहा कि दिल्ली की घटना के बाद हमने उन 11 लोगों को मुहर लगाकर मस्जिद में पृथक रहने के लिये कहा था। उन्होंने कहा, ''जिस दिन उन्हें मुहर लगाई गई उसी दिन वे सभी किसी तरह एक वाहन में बैठकर फरार हो गए। आज जब हमारे लोग जांच के लिये गए तो वे नहीं मिले।''

अधिकारी ने कहा उनके खिलाफ पृथकता नियम तोड़ने के लिये मामला दर्ज कर लिया गया है और तलाशी शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रसीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO