लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : पुलिस कर्मी ने बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा, प्लैटफार्म पर लटकाया, घटना के दौरान किया गया लाइव स्ट्रीम

By मेघना सचदेवा | Updated: July 29, 2022 18:02 IST

मध्यप्रदेश से एक चौंका देने वाली वीडियो सामने आई है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी रेलवे स्टेशन पर एक आदमी को बुरी तरह पीट रहा है। वो आदमी को कई बार लात मारता है यहां तक कि उसे रेलवे प्लैटफार्म से नीचे लटका देता है। इस पूरी घटना को प्लैटफार्म पर खड़ी ट्रेन में बैठे किसी शख्स ने लाइव स्ट्रीम कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस कर्मी ने बुजुर्ग को प्लैटफार्म से नीचे लटकाया और लात मारी।  घटना के दौरान दूसरे प्लैटफार्म पर खड़ी ट्रेन में बैठे एक शख्स से घटना को कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस कर्मी की पहचान अनंत शर्मा के रूप में हुई है।

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पुलिस कर्मी का एक बुजुर्ग व्यक्ति को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में पुलिसकर्मी बुजुर्ग को कई बार पीटता है। जब वो उठने की कोशिश करता है तो पुलिस कर्मी उसे उंगली दिखा कर फिर से पीटने लगता है। यहां तक कि पुलिस कर्मी ने बुजुर्ग को प्लैटफार्म से नीचे लटकाया और लात मारी। उसने कई बार बुजुर्ग के चेहरे पर भी बुरी तरह मारा है। आस पास स्टेशन पर मौजूद लोग उस पुलिस कर्मी को बुजुर्ग को मारते हुए देखते रहे पर किसी ने कुछ बोलने की हिम्मत नहीं की। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि पुलिस वाला बुजुर्ग को प्लेटफॉर्म के नीचे फेंक देगा हालांकि वो उसे वैसे ही झूलता हुआ पकड़ कर रखता है और उसे जमकर पीटता है। 

एक शख्स ने घटना के दौरान किया लाइव स्ट्रीम

घटना के दौरान दूसरे प्लैटफार्म पर खड़ी ट्रेन में बैठे एक शख्स से घटना को कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। यहां तक कि उसने उसे लाइव स्ट्रीम कर दिया। वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। जैसे ही मामले का वीडियो वायरल हुआ तो हंगामा मच गया। प्रशासन के संज्ञान में आते ही वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस कर्मी की पहचान अनंत शर्मा के रूप में हुई है। जबकि पीड़ित बुजुर्ग का नाम गोपाल प्रसाद बताया जा रहा है। 

शिकायत करने पर उल्टा कर दी पिटाई

गोपाल प्रसाद का कहना है कि एक व्यक्ति उसे परेशान कर रहा था और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। उसने पुलिस वाले से इसकी शिकायत की तो पुलिस वाले ने उसे ही पीटना शुरू कर दिया। उसने ये भी बताया है कि वो उस पुलिस वाले को जानता नहीं है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशवायरल वीडियोजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?