लाइव न्यूज़ :

"ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा..."बाइक स्टंट हादसे के इस वायरल वीडियो को देख आईपीएस अधिकारी ने कह दी यह बात

By आजाद खान | Updated: December 25, 2021 16:43 IST

एक आईपीएस अधिकारी ने अपने ट्विटर हैंडेल से ट्वीट कर बाइक स्टंट नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, "ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा, इसे छपरी राइडर बनकर ना गंवाना.."

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बाइक स्टंट के दौरान हादसा होने की बात सामने आई है।इस हादसे में सवार कपल का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। वीडियो को एक आईपीएस अधिकारी ने अपने ट्विटर हैंडेल से शेयर किया है।

क्राइम अलर्ट: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक बाइक स्टंट के दौरान एक युवक-युवती के हादसे में शिकार होने की बात सामने आई है। वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि स्टंट के दौरान बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और उस पर सवार कपल नीचे गिर गए। यह हादसा इतना खतरनाक था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। जानकारी के मुताबिक, हादसे में शिकार युवक मुंबई का रहने वाला था, वहीं इस घटना के बाद लड़की का कुछ पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं इस वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला

वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि एक कपल बाइक पर सवार स्टंट करने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच बैलेंस बिगड़ जाने से युवक बाइक को संभाल नहीं पाया और तेज रफ्तार के कारण दोनों सड़क पर गिर गए। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार युवक व्हीली स्टंट करना चा रहा था जिसमें वह नाकाम रहा। व्हीली स्टंट एक ऐसा स्टंट है जिसमें राइडर तेज स्पीड में एक्सीलेटर लेकर क्लच छोड़ता है। इससे बाइक की पिछले टायर ऊपर उठ जाती है और अगला टायर हवा में हो जाता है। इस हादसे के बाद कपल का क्या हुआ इस बात की अभी पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन यह कहा जा रहा है कि इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है। 

वीडियो देख लोगों ने कहा- ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को एक आईपीएस अधिकारी ने अपने ट्विटर हैंडेल से शेयर किया है। आईपीएस अधिकारी ने इसे शेयर करते हुए कहा है, "ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा,इसे छपरी राइडर बनकर ना गंवाना। मर्दानगी स्टंट दिखाने में नहीं, सबकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी उठाने में है। इसलिए दूसरों की गलती से सीख लें।" इसके साथ और यूजर ने भी कमेंट्स किया और कहा, "आपका मजा आपके आपनों के लिए सजा न बन जाए सुरक्षित जीवन बिताएं।" वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, "सच में ये लोग छपरी लोग हि है सर इनको ना अपनी ना दुसरो कि ज़िन्दगी फ़िक्र है।"

टॅग्स :क्राइमवायरल वीडियोभोपालMadhya Pradeshअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद