लाइव न्यूज़ :

Video: दलित के शव का गांव वालों ने यह कह कर नहीं होने दिया अंतिम संस्कार, वीडियो वायरल होने के बाद MP पुलिस ने लिया एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2022 15:40 IST

पुलिस ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में एक दलित परिवार को उनके परिजन का अंतिम संस्कार नहीं करने देने की खबर सामने आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में कुछ लोगों ने एक दलित परिवार को अपने एक परिजन का अंतिम संस्कार श्मशान घाट के चबूतरे पर करने से कथित तौर पर रोकने के मामला सामने आया है। इसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा रोके जाने के बाद दलित परिवार ने श्मशान घाट में ऊंचे चबूतरे के पास ही जमीन पर रिश्तेदार का अंतिम संस्कार किया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। 

इस घटना का वीडियो हुआ था वायरल

यह घटना गुना जिला मुख्यालय से 62 किलोमीटर दूर कुंभराज थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में शुक्रवार को हुई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो क्लिप में एक व्यक्ति को यह कहते सुना जा सकता है कि परिवार को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट के चबूतरे का उपयोग करने की अनुमति नहीं है। 

क्या है पूरा मामला

इस मामले में कुंभराज थाना प्रभारी संजीव मवई ने कहा कि स्थानीय निवासी कन्हैया अहिरवार (70) की मौत के बाद उसके परिजन शव को लेकर श्मशान घाट गए थे। लेकिन गांव के तीन लोगों ने कथित तौर पर उन लोगों को वहां बने चबूतरे पर अंतिम संस्कार करने से रोक दिया था। इस पर परिवार ने चबूतरे के पास नीचे जमीन पर उस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया था। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। 

आरोपियों को स्थानीय अदालत में किया गया पेश

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने बाद में नारायण सिंह मीणा, रामभरोसे मीणा और दिलीप मीणा को इस मामले में गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindiवायरल वीडियोकोर्टPolicecourt
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?