लाइव न्यूज़ :

बेटे को गिरवी रखने के बाद भी कर्ज नहीं चुका पाया किसान, तंग आकर उठाया ये कदम

By भाषा | Updated: May 8, 2018 05:13 IST

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने किसान कारकुंड द्वारा गिरवी रखे बच्चे को न छुड़ा पाने के गम में आत्महत्या करने की घटना को, शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर कलंक बताया है।

Open in App

भोपाल, 8 मईः मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के पातोड़ा गांव में 42 वर्षीय एक किसान ने अपने 17 वर्षीय बेटे को गिरवी रखे जाने के बाद भी कर्जा न चुका पाने से तंग आकर कथित रूप से कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। पातोड़ा गांव के किसान कारकुंड (42) ने तीन मई को खुदकुशी की। उसने एक स्थानीय सोसाइटी से कुछ रूपये कर्ज लिये थे। जब वह अपने कर्ज को अदा नहीं कर पा रहा था, तो उसने अपने 17 वर्षीय बेटे को ऊंट चराने के लिए खंडवा से सटे एक गांव में गडरिये के पास ढाई लाख रुपए में गिरवी रख दिया था।

मृतक कारकुंड के भाई सीताराम ने बताया, 'सोसाइटी ने मेरे भाई कारकुंड को हाल ही में डेढ़ लाख रूपये जमा करने का नोटिस दिया था। लेकिन वह इसे भर नहीं पा रहा था, जिससे वह परेशान था और उसने कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली।'

उन्होंने कहा, 'नोटिस मिलने पर कारकुंड ने अपने बच्चों के सामने इस नोटिस को फाड़ दिया और कहा था कि यह कर्जा अब तुम लोग ही भरना। मैं (कारकुंड) तो परेशान हो गया हूं, आत्महत्या कर लूंगा।' किसान द्वारा आत्महत्या करने का मामला तूल पकड़ने के बाद मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस आज ग्राम पातोड़ा पहुंची और मृतक किसान के परिजन से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया।

इसके बाद चिटनिस ने बताया कि कारकुंड पर सोसाइटी का 90,000 रूपये का कर्जा था। यह मुख्यमंत्री समायोजन योजना के तहत घटकर अब 34,000 रुपये रह गया है और यह रकम भी जनसहयोग एवं मंत्री के स्वेच्छा अनुदान मद द्वारा अदा करने का प्रयास किया जायेगा।

उन्होंने मौके पर उपस्थित सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सोहन कनास सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी पीड़ित परिवार को पात्रता अनुसार दिलाया जाये।

इसी बीच, मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने किसान कारकुंड द्वारा गिरवी रखे बच्चे को न छुड़ा पाने के गम में आत्महत्या करने की घटना को, शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर कलंक बताया है। 

टॅग्स :किसान आत्महत्यामध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज