लाइव न्यूज़ :

महिला अधिकारी ने एसडीएम पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, फोन और वाट्सएप संदेश भेजते थे

By नितिन गुप्ता | Updated: June 4, 2021 16:38 IST

फूड इंस्पेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने बताया वे नवंबर 2020 से खातेगांव में कार्यरत हैं। एसडीएम तिवारी उन्हें फोन और वाट्सएप संदेश कर छेड़छाड़ करते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे एसडीएम (सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट) संतोष तिवारी पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।पांच दिन से कुछ ज्यादा ही परेशान किया जा रहा था।कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने महिला अधिकारी की शिकायत पर एसडीएम का तबादला कलेक्टर आफिस में बतौर डिप्टी कलेक्टर कर दिया है।

देवासः मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव  में पदस्थ महिला फूड इंस्पेक्टर ने  प्रेस वार्ता कर स्थानीय पत्रकारों के समक्ष एसडीएम (सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट) संतोष तिवारी पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।

फूड इंस्पेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने बताया वे नवंबर 2020 से खातेगांव में कार्यरत हैं। एसडीएम तिवारी उन्हें फोन और वाट्सएप संदेश कर छेड़छाड़ करते रहे हैं। पांच दिन से कुछ ज्यादा ही परेशान किया जा रहा था। काम ज्यादा होने से रविवार को स्टाफ के साथ आफिस में थी, तब एसडीएम तिवारी भी वहां आए और मुझे केबिन में बुलाकर छेड़छाड़ की।

सोमवार को भी उन्होंने फोन कर मेरे रूम पर आने की बात कही। मैं डर गई थी। मैंने सारी बात पति को बताई। उसके बाद हम दोनों कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के पास गए। उन्हें सारी काल रिकार्डिंग एवं मैसेज भी दिखाए। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने महिला अधिकारी की शिकायत पर एसडीएम का तबादला कलेक्टर आफिस में बतौर डिप्टी कलेक्टर कर दिया है।

उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड़ को खातेगांव एसडीएम बनाया है। इस मामले में ग्रामीण एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि महिला अधिकारी की शिकायत पर खातेगांव थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए गए हैं । पुलिस सीसीटीवी , विडियो रिकार्डिंग, मोबाइल रिकॉर्ड की जाँच कर रही हैं।

उधर इस मामले में आरोपी एसडीएम सन्तोष तिवारी का कहना है फूड इंस्पेक्टर द्वारा लगाए आरोप बेबुनियाद हैं। मैं पौने दो साल से खातेगांव में पदस्थ हूं। मेरा स्वभाव ऐसा होता तो अभी तक कितनी ही महिलाएं मुझ पर आरोप लगा चुकी होती। अगर कोई कर्मचारी ठीक से काम नहीं करेगा तो डांट-फटकार तो करनी पड़ेगी। बस, इसी कारण से मुझ पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं । 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा