लाइव न्यूज़ :

13 वर्षीय दलित लड़की के साथ रेप, 38 वर्षीय आरोपी ने गड्ढे में जिंदा दफनाने का प्रयास किया, अरेस्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 19, 2021 18:40 IST

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पीड़िता की हालत गंभीर है और उसे पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देखेत मालिक सुनील वर्मा ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।आरोपी ने बाद में बालिका को घसीटकर एक नाले के पास एक गड्ढे में फेंक दिया।देर शाम बालिका घर वापस नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

बैतूलः मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में 13 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद 38 वर्षीय आरोपी ने उसे गड्ढे में जिंदा दफनाने का प्रयास किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि गंभीर रूप से घायल पीड़िता को उपचार के लिये नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने आज बताया कि यह घटना सोमवार शाम को जिले के सारणी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पुलिस ने आरोपी सुनील वर्मा को संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर है और उसे पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

एसपी ने शिकायत के हवाले से बताया कि लड़की अपने खेत पर शाम को पानी की मोटर का स्विच बंद करने के लिये गयी थी। वहां उसे अकेला पाकर पास के खेत मालिक सुनील वर्मा ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

प्रसाद ने बताया कि अपराध को छिपाने के लिये आरोपी ने बाद में बालिका को घसीटकर एक नाले के पास एक गड्ढे में फेंक दिया और फिर पत्थरों और कांटेदार झाड़ियों से उसे ढक दिया। उन्होंने बताया कि जब देर शाम बालिका घर वापस नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

तलाश के दौरान पीड़िता की बहन गड्ढे के पास पहुंची तो उसे किसी के दर्द से कराहने की आवाज सुनाई दी। एसपी ने बताया कि इस पर उसने तुरंत अपने पिता को फोन कर मौके पर बुलाया और झाड़ियों और पत्थरों को हटाने के बाद पीड़िता को घायल अवस्था में गड्ढे से बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि परिजन पहले लड़की को घोड़ाडोंगरी के सिविल अस्पताल लेकर गये तथा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। चूंकि बालिका की हालत गंभीर थी इसलिये उसे उपचार के लिये नागपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया। एसपी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भादंवि, एसटी/एससी अत्याचार निवारण अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गांव से गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम