लाइव न्यूज़ :

लुधियाना: 7 साल की बच्ची के साथ उसके भाई ने किया रेप, डाउन सिंड्रोम से पीड़ित है पीड़िता

By अनुराग आनंद | Updated: February 13, 2021 13:19 IST

पीड़िता बच्ची के भाई पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) के तहत व यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार, महिला ने  अपने बेटे को थप्पड़ भी मारा था, जब उसे पता चला कि उसने उसके साथ गलत किया है।मां ने देखा कि बच्ची के निजी अंगों से खून निकल रहा है फिर महिला को बच्ची के रेप होने का पता चल गया।

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना जिले में डाउन सिंड्रोम से पीड़ित सात वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके 13 वर्षीय भाई ने कथित तौर पर रेप किया है। इस मामले में पुलिस ने अब पीड़िता के भाई को इस अपराध के लिए गिरफ्तार कर लिया है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, अपने बेटे को बचाने की कोशिश में पीड़िता की मां ने इस जघन्य अपराध के बारे में पता होने के बावजूद पुलिस के सामने झूठ बोला कि बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की घटना स्कूल में घटित हुआ था।

बच्ची की मां ने खुद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई-

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, बच्ची की मां ने खुद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई क्योंकि उसे लगा कि अस्पताल में डॉक्टर के पास पीड़िता को इलाज कराने के लिए ले जाने पर हो सकता है कि मामला पुलिस के पास पहुंच जाए। ऐसे में पहले ही स्कूल में रेप होने की बात कहकर महिला ने थाने में केस दर्ज करा दिया। 

गुरुवार को स्थानीय लोगों ने बच्ची के भाई के गिरफ्तारी के विरोध में सड़क जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क खाली कराया। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को लोगों ने अवरुद्ध कर दिया था। 

पुलिस ने कहा कि घर में बच्ची के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया है

इस मामले में पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बीते दिनों एक बच्ची के रेप मामले की सूचना पुलिस को आई थी। पुलिस को पहले बताया गया कि बच्ची से स्कूल में दुष्कर्म हुआ है।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे जांचे तो पता चला कि बच्ची की मां उसे स्कूल से ले गई थी और घर में बच्ची के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि स्कूल से घर लौटने के बाद पीड़िता के साथ उसके भाई ने रेप किया था। मां ने बच्ची को उसके भाई के साथ घर पर ही छोड़ दिया था और वह घर के किसी काम से बाहर गई थी।

डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्ची के प्राइवेट पार्ट से उसकी मां ने खून निकलते देखा-

जैसे ही महिला घर लौटी तो डाउन सिंड्रोम से पीड़ित लड़की ने अपनी मां को शौचालय में ले जाने के लिए कहा। इसके बाद उसकी मां ने देखा कि बच्ची के निजी अंगों से खून निकल रहा है फिर महिला को बच्ची के रेप होने का पता चल गया। लेकिन, पुलिस शिकायत में उसने स्कूल में उसके साथ रेप होने की बात कही है। 

पुलिस के अनुसार, महिला ने  अपने बेटे को थप्पड़ भी मारा था, जब उसे पता चला कि उसने उसके साथ गलत किया है। बाद में उसने अपने बेटे को बचाने के लिए एक कहानी बनाई। हादसा शाम 4 बजे के आसपास हुआ।

टॅग्स :रेपकेसलुधियानापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी