लाइव न्यूज़ :

India Lockdown: मुंबई के विले पार्ले में 22 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8 लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 31, 2020 20:34 IST

नेहरू नगर इलाके में सोमवार अलसुबह राजू वेलु देवेंद्र की हत्या कर दी गई थी और उसके भाई शंकर ने आरोप लगाया था कि इलाके में बंद लागू करा रहे पुलिस कर्मियों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हालांकि आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि राजू जब लूट का प्रयास कर रहा था तभी इलाके के लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देजांच में सामने आया कि जब वह लूट के लिये इलाके में गया था तभी स्थानीय निवासियों ने लोहे की छड़ से उस पर हमला किया। आठ लोगों के खिलाफ हत्या और दंगा का मामला दर्ज कर लिया है और दो लोगों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

मुंबईः कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये चल रहे देशव्यापी बंद के दौरान मुंबई के विले पार्ले में 22 साल के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किये जाने के एक दिन बाद मामले में जुहू पुलिस ने मंगलवार को आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेहरू नगर इलाके में सोमवार अलसुबह राजू वेलु देवेंद्र की हत्या कर दी गई थी और उसके भाई शंकर ने आरोप लगाया था कि इलाके में बंद लागू करा रहे पुलिस कर्मियों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हालांकि आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि राजू जब लूट का प्रयास कर रहा था तभी इलाके के लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

जुहू पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पंड्रीनाथ वावल ने कहा, “हमारी जांच में सामने आया कि जब वह लूट के लिये इलाके में गया था तभी स्थानीय निवासियों ने लोहे की छड़ से उस पर हमला किया। चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी पिटाई नहीं की थी। हमने आठ लोगों के खिलाफ हत्या और दंगा का मामला दर्ज कर लिया है और दो लोगों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।”

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, राजू की मां पूपती वेलु देवेंद्र ने कहा कि पुलिस ने उसके बेटे की हत्या की और इंसाफ के लिये वह उच्च न्यायालय जाएगी। उन्होंने कहा, “पुलिस इसे दंगे का मामला बता रही है। बंद के दौरान दंगे के लिए इतने लोग कैसे बाहर आ सकते हैं? मैं चाहती हूं कि मेरे बेटे की मौत के लिये जिम्मेदार पुलिसवालों को सजा मिले। अपना जुर्म छिपाने के लिए पुलिसवाले इलाके के सीसीटीवी उपकरण भी साथ ले गए।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा