लाइव न्यूज़ :

लोन एप से महिला ने लिया था 10 हजार कर्ज, चुकाने के लिए भेजी गई छेड़छाड़ की गई 'नग्न तस्वीरें', जानें मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 10, 2024 19:04 IST

महिला को लोन चुकाने के लिए फोन आने लगे। ऋण एजेंटों ने उस पर कुछ सेकंड के भीतर पैसे का भुगतान करने का दबाव डाला। इतना ही नहीं उसके संपर्कों और करीबी लोगों को उसकी तस्वीरें भेजने की धमकी दी।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेना एक महिला को काफी मंहगा पड़ा महिला को लोन चुकाने के लिए फोन आने लगेउसे अपने मोबाइल फोन पर उसकी नग्न छेड़छाड़ की गई तस्वीरें मिलीं

नई दिल्ली: ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेना एक महिला को काफी मंहगा पड़ा। एक नया मामला सामने आया है जिसमें लोन एप के संचालकों ने कथित तौर पर मुंबई में एक ब्यूटीशियन महिला को उसकी ही एडिटेड नग्न तस्वीरें भेजीं। 

फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई की एक ब्यूटीशियन ने एवरलोन नामक एक ऐप से 10,000 रुपये उधार लिए थे। यह एप उसे सोशल मीडिया ब्राउज़ करते समय मिला था।  इन ऑनलाइन ऋण देने वालों द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रिया है कि व्यक्ति अपनी फोटो पहचान, दस्तावेजों और अन्य डिजिटल/मोबाइल एक्सेस तक पहुंच देने के लिए सहमत होता है। 

7 अप्रैल को महिला को लोन चुकाने के लिए फोन आने लगे। ऋण एजेंटों ने उस पर कुछ सेकंड के भीतर पैसे का भुगतान करने का दबाव डाला। इतना ही नहीं उसके संपर्कों और करीबी लोगों को उसकी तस्वीरें भेजने की धमकी दी। जब महिला ने जल्दबाजी में भुगतान किया तो उसे अपने मोबाइल फोन पर उसकी नग्न छेड़छाड़ की गई तस्वीरें मिलीं।

इसके बाद महिला ने एलटी मार्ग पुलिस से संपर्क किया।  अज्ञात अपराधियों पर भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। 

बता दें कि पिछले साल  नवंबर में YouGov द्वारा एक ई-सर्वेक्षण जारी किया गया था जिसमें पाया गया कि 72 प्रतिशत भारतीय हाल के दिनों में विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन घोटालों/धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। सर्वेक्षण में पाया गया कि ऑनलाइन शॉपिंग घोटाले सूची में शीर्ष पर हैं (27 प्रतिशत), इसके बाद फर्जी नौकरी की पेशकश (26 प्रतिशत), बैंक/कार्ड फ़िशिंग (21 प्रतिशत), निवेश घोटाले (18 प्रतिशत), आकर्षक लॉटरी धोखाधड़ी (18 प्रतिशत) हैं।  

इसके बाद सोशल मीडिया धोखाधड़ी और ऋण प्रस्ताव (17 प्रतिशत प्रत्येक), फर्जी दान और सरकारी फ़िशिंग (12 प्रतिशत प्रत्येक), और डेटिंग ऐप धोखाधड़ी (11 प्रतिशत) का नंबर आता है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयौन उत्पीड़नसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए