लाइव न्यूज़ :

जिंदा इंसान को मरा हुआ बताकर लेखपाल हड़पना चाहता था जमीन, मामले के खुलासे के बाद हुआ निलंबित

By भाषा | Updated: October 18, 2019 13:32 IST

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि लेखपाल अजय कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की जालसाजी , कुटरचित अभिलेख तैयार करने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

Open in App

बलिया जिले के नरही थाना में राजस्व विभाग के एक कर्मचारी ने राजस्व अभिलेखों में जीवित व्यक्ति को मृतक प्रदर्शित कर फर्जीवाड़ा के जरिये अपने भाई, बहन व माँ का नाम अंकित कर दिया जिसपर उसे निलंबित कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि बलिया तहसील के राजस्व निरीक्षक रणजीत बहादुर सिंह ने गुरूवार को नरही थाना में राजस्व कर्मी लेखपाल अजय कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की जालसाजी , कुटरचित अभिलेख तैयार करने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि अजय को बलिया तहसील क्षेत्र में कैथवली, पलिया खास और फिरोजपुर ग्राम का प्रभार दिया गया था। उसने इन ग्रामों के मौजा उमरपुर दियरा में जीवित व्यक्ति मार्कण्डेय और दयाशंकर तथा मृतक रघुनाथ की भूसंपत्ति राजस्व अभिलेखों में अपने सगे भाई संजय तिवारी, बहन सुनीता व माँ विभा के नाम कर दिया है। जिला प्रशासन ने लेखपाल अजय को निलंबित कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये