लाइव न्यूज़ :

Watch: भतीजे के खिलौने वाले पिस्टल से महिला ने लूटा बैंक, फिल्मी स्टाइल में हजारों डॉलर लेकर ऐसे हुई फरार

By आजाद खान | Updated: September 15, 2022 13:50 IST

लेबनानी महिला ने बैंक में डकैती करने वाली घटना को लाइव स्ट्रीम कर अपनी बात कही है। वीडियो में उसने कहा, "मैं सैली हाफिज हूं, मैं आज अस्पताल में मर रही अपनी बहन की जमा राशि लेने आई हूं। मैं किसी को मारने या आग लगाने नहीं आई हूं।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक लेबनानी महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लाइव स्ट्रीम वीडियो में महिला को बैंक लूटते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि महिला ने बैंक से हजारों डॉलर लेकर फरार हो गई है।

बेरुत: सोशल मीडिया पर एक लेबनानी महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें उसे बेरूत बैंक को कब्जे में लेते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले बैंक को कब्जे में लिया फिर कथित तौर पर अस्पताल में भर्ती अपनी बीमार बहन के इलाज के लिए बैंक से हजारों डॉलर लेकर फरार हो गई। 

आपको बता दें कि 2019 से लेबनान आर्थिक संकट से जूझ रहा है, ऐसे में वहां के बैंकों में भी भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है जिस कारण वहां के लोग बैंकों में पड़े उनके पैसों को निकालने के लिए इसी तरीके के कोशिश करते हुए देखे जा रहा है। 

क्या दिखा वायरल वीडियो में

इस वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे एक महिला नकली गन से बैंक को लूटती है और अपनी जमा राशि को लेकर फरार हो जाती है। इस डकैती को महिला ने लाइव स्ट्रीम किया और किस तरीके से बैंक को लूटा है, उसे देखाया है। 

वीडियो में यह देखा गया है कि सैली हाफिज (Sali Hafiz) नामक एक महिला ब्लॉम बैंक की बेरुत ब्रांच (Beirut branch of Blom Bank) में जाती है और तीन साल से फंसे पैसे को निकालती है। सैली को वीडियो में बैंक में काम करने वालों पर चिल्लाते हुए भी देखा गया है। 

लाइव स्ट्रीम में क्या बोली सैली 

डकैती के दौरान सैली ने लाइव स्ट्रीम की और चोरी को अन्जाम देते हुए दिखाया है। सैली को लाइव स्ट्रीम में बोलते हुए देखा गया कि, "मैं सैली हाफिज हूं, मैं आज अस्पताल में मर रही अपनी बहन की जमा राशि लेने आई हूं। मैं किसी को मारने या आग लगाने नहीं आई हूं। मैं अपने हक के लिए का दावा( I came to claim my rights) करने आई हूं।" 

भतीजे की टॉय पिस्टल ले लूटा बैंक

सैली ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उसने बैंक में डकैती को अन्जाम देने के लिए अपने भतीजे के टॉय पिस्टल का इस्तेमाल किया है। वहीं घटना के समय वहां मौजूद एक मीडिया रिपोर्टर ने बताया कि बैंक अधिकारियों को चकमा देने के लिए वहां गैसोलीन डाला गया था जिससे बहुत देर तक बैंक में धुंआ फैला हुआ था। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीLebanonवायरल वीडियोBankViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?