लाइव न्यूज़ :

Lawrence Bishnoi Interview: डीएसपी रैंक के दो अधिकारी समेत 07 पुलिसकर्मी निलंबित?, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साक्षात्कार मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2024 12:49 IST

Lawrence Bishnoi Interview: डीएसपी गुरशेर सिंह संधू, डीएसपी समर वनीत, उपनिरीक्षक रीना (सीआईए खरड़), उपनिरीक्षक जगतपाल जांगू, उपनिरीक्षक शगनजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुख्तियार सिंह और हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब पुलिस की हिरासत में था और दूसरा साक्षात्कार राजस्थान में लिया गया था।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उपरोक्त सभी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।पिछले साल मार्च में एक निजी समाचार चैनल ने बिश्नोई के दो साक्षात्कार प्रसारित किए थे।

Lawrence Bishnoi Interview: पंजाब पुलिस ने पुलिस हिरासत के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साक्षात्कार लिए जाने के मामले में उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक के दो अधिकारियों समेत सात कर्मियों को निलंबित कर दिया है। विशेष पुलिस महानिदेशक (मानवाधिकार) के नेतृत्व में राज्य पुलिस के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पाया कि बिश्नोई का एक साक्षात्कार उस समय लिया गया था जब वह मोहाली के खरड़ में पंजाब पुलिस की हिरासत में था और दूसरा साक्षात्कार राजस्थान में लिया गया था।

एसआईटी ने इन सातों कर्मियों को कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने का दोषी पाया, जिसके बाद उन्हें निलंबित किया गया। पंजाब के गृह सचिव द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, डीएसपी गुरशेर सिंह संधू, डीएसपी समर वनीत, उपनिरीक्षक रीना (सीआईए खरड़), उपनिरीक्षक जगतपाल जांगू, उपनिरीक्षक शगनजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुख्तियार सिंह और हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है, ‘‘मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उपरोक्त सभी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।’’

गृह सचिव के आदेश में एसआईटी की रिपोर्ट का हवाला दिया गया, जिसमें पाया गया कि एक निजी टेलीविजन चैनल पर प्रसारित बिश्नोई का साक्षात्कार तीन और चार सितंबर 2022 की मध्यरात्रि को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लिया गया था। पिछले साल मार्च में एक निजी समाचार चैनल ने बिश्नोई के दो साक्षात्कार प्रसारित किए थे।

पहला साक्षात्कार सीआईए (अपराध जांच एजेंसी) स्टाफ, खरड़ के परिसर में लिया गया था, जो मोहाली के एसएएस नगर अधिकार क्षेत्र में आता है। एसआईटी की जांच के अनुसार, दूसरा साक्षात्कार उस समय लिया गया जब बिश्नोई जयपुर के केंद्रीय कारागृह में था।

एसआईटी ने जेल परिसर में कैदियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल से संबंधित एक मामले में जुलाई में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। बिश्नोई 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले के आरोपियों में शामिल है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा