लाइव न्यूज़ :

Latur Shocker: सनकी आशिक की सनक..., महिला ने ठुकराया शख्स का प्रपोजल, तो बच्चे को किया किडनैप

By अंजली चौहान | Updated: June 8, 2025 09:02 IST

Latur Shocker: 26 मई को शहर के घुमस्ता कॉलोनी से बच्चा लापता हो गया, जिसके बाद उसके परिवार ने विवेकानंद चौक पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया

Open in App

Latur Shocker: महाराष्ट्र के लातूर में एक शख्स ने अपनी जिद्द में कुछ ऐसा किया कि उसे अब जेल की हवा खानी पड़ रही है। लातूर पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक तीन साल के बच्चे को 10 दिन से ज्यादा समय से किडनैप हुए बच्चे को बचा लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि बच्चे का अपहरण उस शख्स ने किया था जो उसकी मां के साथ संबंध बनाना चाहता था। 

बच्चा 26 मई को शहर के घुमस्ता कॉलोनी से लापता हो गया था, जिससे उसके परिवार ने विवेकानंद चौक पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया। कई सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को औसा निवासी महेश रमाकांत सूर्यवंशी को सोलापुर से हिरासत में लिया।

अधिकारी ने कहा कि सूर्यवंशी ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ घंटे पहले सोलापुर से लगभग 70 किलोमीटर दूर पंढरपुर में चंद्रभागा नदी के तट पर बच्चे को छोड़ दिया था। लातूर की टीम ने पंढरपुर में अपने समकक्षों से संपर्क किया और बच्चे को बचाया।

अधिकारी ने कहा कि फिर उसे उसकी मां को सौंप दिया गया, जो एक सरकारी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती है। वह उससे एकतरफा प्यार करने लगा था और उसने उसके सामने रिश्ते का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, विवाहित महिला ने उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

सूर्यवंशी करीब एक साल पहले पुणे चला गया था, लेकिन वह अभी भी उससे रंजिश रखता था। इंस्पेक्टर संतोष पाटिल ने बताया कि रंजिश के चलते उसने बच्ची का अपहरण कर लिया।

टॅग्स :LaturMaharashtraक्राइममुंबई पुलिसMumbai police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो