लाइव न्यूज़ :

Kursi-Mahmudabad road: दो कार और ई-रिक्शा में टक्कर, एक ही परिवार के 5 की मौत और 3 घायल, परिचित के अंतिम संस्कार में होने जा रहे थे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2024 16:28 IST

Kursi-Mahmudabad road: आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाकर बचाव अभियान चलाया गया और तालाब में गिरी कार को निकाला गया। 

Open in App
ठळक मुद्देKursi-Mahmudabad road:पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।Kursi-Mahmudabad road: मृतकों में इरफान, अजीज अहमद, वहीदुन, ताहिरा बानो, साबरीन शामिल हैं।Kursi-Mahmudabad road: कार सवार लोग भी घायल हुए, जिनका निजी अस्पताल में उपचार हो रहा है।

Kursi-Mahmudabad road: बाराबंकी जिले के थाना कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग पर स्थित ग्राम इनायतपुर सागर पब्लिक स्कूल के निकट दो कारों और एक ई-रिक्शा में टक्कर हो जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए सभी लोग बाराबंकी के ही रहने वाले थे। घटना में आठ साल की बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी ई-रिक्शा से सीतापुर जिले के महमूदाबाद में किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने बताया की बृहस्पतिवार की देर रात थाना बडडूपुर क्षेत्र के कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग पर इनायतपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में फतेहपुर से लखनऊ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने पहले ई-रिक्शा में टक्कर मारी।

इसके बाद वह सामने से आ रही एक दूसरी कार से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क किनारे बने तालाब में गिर गई। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा में एक ही परिवार के आठ लोग सवार थे, जो कुर्सी थाना अंतर्गत ग्राम उमरा के निवासी थे। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र घुघटेर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं छह घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम उमरा निवासी आठ साल की बच्ची समेत एक ही परिवार के आठ लोग ई-रिक्शा से सीतापुर के महमूदाबाद में दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। बच्ची समेत तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है, जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

मृतकों में इरफान, अजीज अहमद, वहीदुन, ताहिरा बानो, साबरीन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार लोग भी घायल हुए हैं, जिनका निजी अस्पताल में उपचार हो रहा है। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारी ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाकर बचाव अभियान चलाया गया और तालाब में गिरी कार को निकाला गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा