लाइव न्यूज़ :

kolkata Trainee Doctor Rape Death: रात दो बजे जूनियर्स के साथ डिनर, सेमिनार रूम में गईं..., आखिर महिला डॉक्टर ने किसके साथ संघर्ष किया..., देखें अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 10, 2024 12:10 IST

kolkata Trainee Doctor Rape Death: कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल के ‘सेमिनार हॉल’ में परास्नातक प्रशिक्षु (पीजीटी) महिला चिकित्सक का अर्ध निर्वस्त्र शव पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देkolkata Trainee Doctor Rape Death: मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने इस जघन्य अपराध के विरोध में महानगर में कैंडल मार्च निकाला।kolkata Trainee Doctor Rape Death: परिसर की तीसरी मंजिल पर सेमिनार हॉल के अंदर मृत पाई गई थी। kolkata Trainee Doctor Rape Death: शनिवार को संजय रॉय नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। 

kolkata Trainee Doctor Rape Death: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर परास्नातक प्रशिक्षु (पीजीटी) महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला। मृतक मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की स्नातकोत्तर छात्रा थीं। परिसर की तीसरी मंजिल पर सेमिनार हॉल के अंदर मृत पाई गई थी। गुरुवार रात वह ड्यूटी पर थी। शनिवार को संजय रॉय नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने इस जघन्य अपराध के विरोध में महानगर में कैंडल मार्च निकाला। अस्पताल का केवल आपातकालीन वार्ड खुला रहेगा।

पीड़िता के पिता ने कहा, ‘मैं इस बात से बिल्कुल आश्वस्त हूं कि मेरी बेटी की हत्या करने से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया है। उसके शरीर पर चोट का निशान इसका साक्ष्य है। वह अर्ध निर्वस्त्र अवस्था में मिली है। सच को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि वे (अस्पताल अधिकारी) जांच में विलंब क्यों कर रहे हैं।’

शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। अस्पताल की एक चिकित्सक ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर कहा, ‘उन्होंने रात करीब दो बजे अपने जूनियर्स के साथ भोजन किया। इसके बाद वह सेमिनार रूम में चली गईं, चूंकि वहां कोई अलग से आराम करने के लिये कमरा नहीं है।’ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘शव के गाल, नाक, होठ, भौंहों के बीच और गर्दन पर खरोंच के निशान हैं।

इन निशानों से पता चलता है कि वहां संघर्ष हुआ था।’ उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस को यह समझने में मदद मिलेगी कि क्या उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था और उसकी हत्या कैसे की गई। उन्होंने बताया कि देर रात उसके साथ ड्यूटी पर मौजूद पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृत पाई गई प्रशिक्षु चिकित्सक छाती रोग चिकित्सा विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

प्रशिक्षु चिकित्सक के शव पर चोट के निशान मिले हैं। प्रशिक्षु चिकित्सक के पिता ने आरोप लगाया कि आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अंदर उसके साथ बलात्कार किया गया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई तथा अब सच्चाई को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘प्रशिक्षु चिकित्सक का शव उसके साथियों ने इमरजेंसी भवन के सेमिनार हॉल से बरामद किया। हम चिकित्सकों, नर्सों और अन्य लोगों से बात कर रहे हैं जो कल रात उसके साथ ड्यूटी पर थे। मामले की जांच की जा रही है।’ सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला के माता-पिता को फोन किया और उन्हें दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोलकातापश्चिम बंगालPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला