लाइव न्यूज़ :

Kolkata doctor rape-murder: पीड़िता के साथ उस रात डिनर करने वाले 4 जूनियर डॉक्टरों को पुलिस का समन

By आकाश चौरसिया | Updated: August 22, 2024 17:07 IST

Kolkata doctor rape-murder: अब इस मामले में कोलकाता पुलिस ने उन सभी 4 डॉक्टरों को पूछताछ के लिए समन भेजा है, जिन्होंने हादसे से पहले पीड़िता के साथ डिनर किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एक्शन में है। हालांकि, अभी सच सामने आना बाकी है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने उन 4 डॉक्टरों को भेजा समन, जिन्होंने पीड़िता के साथ उस रात किया था डिनर हालांकि, कोलकाता पुलिस आगे की कार्रवाई के क्रम में उनसे पूछताछ करेगी राज्य में डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से ममता सरकार ने सीनियर डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द की

Kolkata doctor rape-murder: पुलिस ने उन सभी चार जूनियर डॉक्टर को समन भेज दिया है, जिन्होंने पीड़िता के साथ हादसे से पहले उस रात डिनर किया था। हालांकि, 4 दोस्तों ने डिनर पीड़िता के साथ उसी आरजी कर मेडिकल कॉलेज में किया, जहां कुछ देर बाद उसके साथ ये हादसा हुआ। इस बात की जानकारी एएनआई रिपोर्ट के जरिए सामने आई। गौरतलब है कि पुलिस आगे की कार्रवाई करने के लिए उन सभी से पूछताछ करेगी। 

कोलकाता पुलिस के सूत्रों ने एएनआई मीडिया एजेंसी को बताया कि कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय में एक विभाग प्रमुख, एक सहायक सुपर, पुरुष-महिला नर्सों, ग्रुप-डी स्टाफ और सुरक्षा सदस्यों को भी बुलाया।

इस बीच, महिला डॉक्टर की हत्या की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार को कोलकाता पुलिस को अपनी जांच पूरी करने के लिए 14 अगस्त की समय सीमा तय की। पीड़िता का शव आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में मिला एंड अस्पताल में शुक्रवार की सुबह मिला, हालांकि इस आरोप में शनिवार को संविदा पर काम कर रहे संजय रॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना के सामने आने के बाद देश भर में रेजिडेंट डॉक्टर के एसोसिएशन ने जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया और तब तक हड़ताल कर दी, जब तक पीड़िता के परिजन को इस केस में न्याय नहीं मिल जाता। इससे ममता सरकार पर अच्छा खासा दबाव है और बीते सोमवार को ममता बनर्जी ने ऐलान कर दिया कि अगर पुलिस जांच में विफल रहती है, तो वो खुद केस सीबीआई को ट्रांसफर कर देंगी।

इस बीच जो खबर सामने आई है, उसके मुताबिक जूनियर डॉक्टरों ने रविवार तक इमरजेंसी ड्यूटी तो की, लेकिन सोमवार को पूरी तरह से अपना कार्य बंद कर दिया। बंगाल सरकार ने इसे देखते हुए सभी सीनियर डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी है, जिससे मरीजों को मुश्किलों का सामना ना करना पड़े।  

टॅग्स :कोलकातापश्चिम बंगालMamta Banerjeeटीएमसीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो