लाइव न्यूज़ :

नाम सीईओ, गजबा और प्रोफेसर?, काम केमिकल बम बनाना, मॉड्यूल का सरगना दानिश सहित 5 अरेस्ट, जानिए कैसे फेल हुआ प्लान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2025 14:08 IST

Delhi Terrorist Arrested: मॉड्यूल के मास्टरमाइंड की पहचान अशर दानिश के रूप में हुई है और उसे झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो संदिग्धों - मुंबई निवासी आफताब और सूफियान को मंगलवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मुजपा को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक और आतंकवादी कामरान को भी गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमॉड्यूल का सरगना दानिश, सीईओ, गजबा और प्रोफेसर जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता था। एक मॉड्यूल देश में बड़े आतंकवादी हमले की योजना बना रहा है। इस्तेमाल होने वाले पुर्जे और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कई राज्यों में समन्वित छापेमारी के बाद पाकिस्तान स्थित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया और पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मॉड्यूल देश में बड़ा हमला करने की योजना बना रहा था। अधिकारी ने बताया कि इस मॉड्यूल के मास्टरमाइंड की पहचान अशर दानिश के रूप में हुई है और उसे झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो संदिग्धों - मुंबई निवासी आफताब और सूफियान को मंगलवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मुजपा को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक और आतंकवादी कामरान को भी गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि मॉड्यूल का सरगना दानिश, सीईओ, गजबा और प्रोफेसर जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता था। अधिकारी ने बताया, ‘‘यह छापेमारी खुफिया जानकारी मिलने के बाद की गई, जिसमें संकेत मिला था कि एक मॉड्यूल देश में बड़े आतंकवादी हमले की योजना बना रहा है। हम पिछले छह महीने से उन पर नजर रख रहे थे।’’

उन्होने बताया कि कई स्थानों पर तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में रसायन, बॉल बेयरिंग और ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) बनाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस दलों ने आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले पुर्जे और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

सोडियम बाइकार्बोनेट समेत कई रसायन, गैस मास्क, बिजली के केबल, फ्यूज प्वाइंट, तार और अन्य बिजली के उपकरण जब्त किए गए हैं।’’ पुलिस ने बताया कि रांची में दानिश के ठिकाने पर छापेमारी में रसायन और अन्य सामग्री बरामद हुई, जिनका इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में होने का संदेह है।

पुलिस ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मॉड्यूल पाकिस्तान में अपने संचालकों (हैंडलर्स) के संपर्क में था और बड़े पैमाने पर हमले की तैयारी कर रहा था।’’ पुलिस ने बताया कि ये संचालक बातचीत के लिए केवल सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करते थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों से उनके नेटवर्क, वित्त पोषण और संभावित ठिकानों का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है। केंद्रीय एजेंसियां ​​अब उनके संपर्कों और संभावित अंतरराष्ट्रीय संबंधों का पता लगाने के लिए उनसे जब्त डिजिटल उपकरणों का विश्लेषण कर रही हैं। पुलिस ने कहा कि इन गिरफ्तारियों से देश में संभावित आतंकवादी हमले को रोका गया है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसपाकिस्तानआतंकवादीRanchiमध्य प्रदेशतेलंगानामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?