लाइव न्यूज़ :

‘क्राइम पेट्रोल’ देख पत्नी को मारने की साजिश रची, 100000 की सुपारी देकर रास्ते से हटाया, पढ़िए पति की करतूत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2025 21:58 IST

Khandwa: अधिकारी ने बताया कि आरोपी पति ने टेलीविजन धारावाहिक ‘क्राइम पेट्रोल’ से प्रभावित हुआ और पूरे घटनाक्रम की साज़िश रची और उसे अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी सविता के साथ खंडवा में चिकित्सक को दिखाने आ रहा था।एक लाख रुपये की सुपारी देकर सविता की हत्या कराई थी।पत्नी से परेशान होकर उसने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया।

Khandwa:मध्य प्रदेश के खंडवा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर कथित तौर पर भाड़े के हत्यारों के जरिए उसकी हत्या करवा दी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए कहा कि इस मामले में पति समेत दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पति ने टेलीविजन धारावाहिक ‘क्राइम पेट्रोल’ से प्रभावित हुआ और पूरे घटनाक्रम की साज़िश रची और उसे अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि खंडवा के पदम नगर थाना क्षेत्र के ग्राम डिगरिस निवासी महेंद्र पटेल (25) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 21 सितंबर की रात जब उनके पेट में बहुत तेज दर्द हुआ तो वह अपनी पत्नी सविता के साथ खंडवा में चिकित्सक को दिखाने आ रहा था।

उन्होंने बताया कि पटेल ने शिकायत में कहा कि रास्ते में एक पुलिया के पास तीन लड़कों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट की तथा इसी दौरान एक लड़के ने पत्नी सविता पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राय ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पाया कि महेंद्र ने ही एक लाख रुपये की सुपारी देकर सविता की हत्या कराई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और दी गई राशि आरोपियों से जब्त कर ली है। राय ने कहा, ‘‘पुलिस ने आरोपी पति सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अभी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चौबीस घंटे में इस प्रकरण का खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी पति महेंद्र टीवी पर ‘क्राइम पेट्रोल’ देखकर प्रभावित हुआ था और पत्नी से परेशान होकर उसने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो