लाइव न्यूज़ :

खंडवाः आदिवासी समुदाय की तीन सगी बहनों ने पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या की, नहीं थे पिता, मां के साथ रहती थी, जानिए क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2022 19:04 IST

खंडवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि सोनू (23), उसकी छोटी बहनें सावित्री (21) और ललिता (19) के शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके मिले।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार में पांच बहनें और तीन भाई थे।ग्राम भामगढ़ के कोटा फाल्या में अपनी मां के साथ ही रहती थी। पिता का देहांत करीब चार साल पहले हो चुका था।

खंडवाः मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में आदिवासी समुदाय की तीन सगी बहनों ने कथित तौर पर एक पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। यह घटना जावर थानांर्तगत ग्राम भामगढ़ के कोटा फाल्या में मंगलवार देर रात 11 बजे के आसपास हुई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

खंडवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि सोनू (23), उसकी छोटी बहनें सावित्री (21) और ललिता (19) के शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके मिले। सिंह ने बताया कि उनके पिता का देहांत करीब चार साल पहले हो चुका था और वे ग्राम भामगढ़ के कोटा फाल्या में अपनी मां के साथ ही रहती थी। उन्होंने कहा कि इस परिवार में पांच बहनें और तीन भाई थे।

सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम का मानना है कि तीनों ने आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और उनकी मौत की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर जावर पुलिस रात करीब दो बजे घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शवों को पेड़ से उतारा। सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली