लाइव न्यूज़ :

5 करोड़ की केटामाइन ड्रग्स जब्त, मुख्य आरोपी भाजपा नेता राहुल आंजना फरार, 2 आरोपी कार सहित अरेस्ट

By नईम क़ुरैशी | Updated: September 13, 2025 18:09 IST

दो कार में छुपाकर भारी मात्रा में भाजपा नेता तनोडिया मंडल उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत थड़ोदा सरपंच पुत्र राहुल आंजना पिता सेवाराम आंजना अपने साथियों के साथ ड्रग्स ले जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देखुलेआम हो रहे नशे के इस कारोबार से जुड़े सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी के लोग सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने 5 करोड़ मूल्य की केटामाइन ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की।मशीने और अन्य उपकरण तथा परख नली जैसी सामग्री बरामद हुई।

आगर मालवाः काला सोना कहे जाने वाली अफीम डोडा चूरा की तस्करी और गांजा की अवैध खेती के लिए बदनाम मालवा का हृदय स्थल आगर ज़िला अब स्मैक, केटामाइन और एमडी ड्रग्स जैसे सफ़ेद नशा सप्लाई का भी गढ़ बन गया है। राजस्थान की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के इस जिले में मादक पदार्थो की तस्करी अपने शबाब पर है। ख़ास बात ये है कि खुलेआम हो रहे नशे के इस कारोबार से जुड़े सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी के लोग सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने 5 करोड़ मूल्य की केटामाइन ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की।

दो कार में छुपाकर भारी मात्रा में भाजपा नेता तनोडिया मंडल उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत थड़ोदा सरपंच पुत्र राहुल आंजना पिता सेवाराम आंजना अपने साथियों के साथ ड्रग्स ले जा रहा था। मुखबिर की सूचना के आधार पर सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा, कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय सहित पुलिस बल ने बड़ोद रोड़ गणेश गौशाला के समीप संदिग्ध कारों को चेक किया तो इनमें केटामाइन ड्रग्स के साथ-साथ मशीने और अन्य उपकरण तथा परख नली जैसी सामग्री बरामद हुई।

मौके से ईश्वर मालवीय पिता तोलाराम मालवीय निवासी ग्राम थड़ोदा, दौलत सिंह पिता बापू सिंह आंजना निवासी ग्राम गुराडिय़ा बड़ोद को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राहुल आंजना मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। फरार आरोपी के ग्राम थड़ोदा स्थित आवास पर भी पुलिस द्वारा दबिश दी गई, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया।

मुख्य आरोपी भाजपा में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करता था और उसके पिता सेवाराम आंजना पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भी रह चुके है। मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है। पुलिस ने मौके से दो कार, इलेक्ट्रानिक सामान एवं मादक पदार्थ केटामाइन ड्रग्स करीब 9 किलो,अमोनियम क्लाराईड पॉवडर 12 किलो, 35 लीटर अल्कोहल बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ बताई जा रही है।

10 किलो केटामाइन से तैयार होता है 80 किलो एमडी

केटामाइन ड्रग्स को बेहद खतरनाक ड्रग्स बताया जाता है। जानकारी के अनुसार 10 किलो केटामाइन ड्रग्स से करीब 80 किलो एमडी तैयार किया जा सकता है। आगर पुलिस ने करीब 9 किलोग्राम केटामाइन ड्रग्स जब्त किया है जिसकी कीमत 4 करोड़ 62 लाख से अधिक बताई जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...