लाइव न्यूज़ :

Kerala: तिरुवनंतपुरम में एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़, रेलवे स्टेशन का कुली गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2025 15:01 IST

Kerala:पुलिस के अनुसार, अरुण ने उसे विपरीत प्लेटफॉर्म पर जाने में मदद की पेशकश की और आश्वासन दिया कि उसे रेलवे ट्रैक पार करने की जरूरत नहीं होगी

Open in App

Kerala:केरल के कोच्चुवेली रेलवे स्टेशन पर एक कुली को एक अभिनेत्री से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कोच्चुवेली निवासी अरुण के रूप में हुई है। यह घटना बृहस्पतिवार को उस समय हुई जब अभिनेत्री ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब वह दूसरे प्लेटफ़ॉर्म पर पहुंचने की कोशिश कर रही थी तभी आरोपी उसके पास आया और मदद की पेशकश की।

पुलिस ने कहा कि अरुण ने उसे एक खड़ी ट्रेन से होते हुए अगले प्लेटफॉर्म पर जाने का सुझाव दिया। पुलिस ने बताया कि जब पीड़िता खड़ी ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ रही थी तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे गलत तरीके से पकड़ लिया।

अभिनेत्री ने इसका विरोध किया और रेलवे अधिकारियों से तुरंतमदद मांगी। बाद में उसने पेट्टा पुलिस थाना जाकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। उसके बयान के आधार पर, पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया और अरुण को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने कुली को निलंबित कर दिया है और मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है। 

 

टॅग्स :केरलयौन उत्पीड़नPoliceक्राइममहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?