लाइव न्यूज़ :

'दृश्यम' के अंदाज में मर्डर! भाई ने भाई को मारकर घर के पीछे दफनाया, ढाई साल बाद ऐसे खुला राज

By विनीत कुमार | Updated: April 22, 2021 11:43 IST

केरल के कोल्लम जिले में मर्डर का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ये मर्डर 2018 में हुआ था लेकिन अब जाकर इसपर से पर्दा उठा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के कोल्लम जिले के एरूर में मर्डर का हैरान करने वाला मामलासाल 2018 में छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, फिर लाश को घर के पीछे दफनायापत्नी से दुर्व्यवहार करने के आरोप पर हुआ था दोनों भाइयों में विवाद

अजय देवगन की 'दृश्यम' फिल्म की कहानी आपको याद होगी। अब कुछ इसी से मिलता-जुलता मर्डर का एक हैरतअंगेज मामला केरल के कोल्लम जिले में सामने आया है। यहां एक शख्स को उसके ही छोटे भाई ने मार डाला और फिर घर के पीछे वाले हिस्से में दफना दिया। ये घटना 2018 की है।

करीब ढाई साल पहले हुई इस हत्या के राज से पर्दा अब जाकर खुला है। दरअसल एक रिश्तेदार ने शाजी पीटर नाम के इस शख्स के अचानक लापता हो जाने को लेकर संदेह जताया था और फिर पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

केरल: साल 2018 में ऐसे हुआ था मर्डर!

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार 2018 में ओणम के मौके पर शाजी पीटर अपने पैतृक घर पहुंचा था। वो पिछले कई सालों से घर से बाहर रह रहा था और इसलिए परिवार के साथ ओणम मनाने के लिए वो अपने गांव आया था। 

ऐसे आरोप हैं कि शाजी ने अपने छोटे भाई साजिन की पत्नी आर्या के साथ कुछ दुर्व्यवहार किए। यहीं से दोनों भाईयों के बीच बात बढ़ी और मर्डर हो गया।

रिपोर्ट के अनुसार साजिन ने पत्नी से दुर्व्यवहार को लेकर आपत्ति जताई और इस पर दोनों भाइयों में हाथापाई शुरू हो गई। साजिन ने अपने बड़े भाई को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने अपनी मां और पत्नी के साथ मिलकर लाश को घर के पीछे दफना दिया।

करीब तीन साल बाद खुला मर्डर का राज  

मर्डर के बाद ये परिवार सच को छिपाए रहा। कोई पूछता तो भी उनसे यही कहा जाता कि शाजी इन दिनों मल्लापुरम जिले में काम कर रहा है। ये सिलसिला करीब ढाई साल तक चलता रहा।

आखिरकार केरल पुलिस ने जांच के बाद शव का पता लगा लिया। शव के बारे में जानकारी बुधवार को मिली। शव का ऊपरी हिस्सा ढका गया था और उस पर सीमेंट भी चढ़ा दी गई थी ताकि बदबू नहीं फैले। 

पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को हड्डियों के भी टुकड़े मिले हैं। पूरे मामले में घर के तीनों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम