लाइव न्यूज़ :

नाबालिग के साथ रेप मामले में केरल के 66 साल के शख्स को कोर्ट ने सुनाई 81 साल जेल की सजा

By विनीत कुमार | Updated: June 22, 2022 08:57 IST

केरल की एक अदालत ने 15 साल की बच्ची के साथ रेप और उसे गर्भवती बनाने के मामले में 66 साल के शख्स को कड़ी सजा सुनाई है। कोर्ट ने शख्स को 81 साल जेल सहित 2.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के इडुक्की जिले की एक फास्ट-ट्रैक अदालत ने नाबालिग के साथ रेप मामले में सुनाई सजा।दोषी पाए गए 66 साल के शख्स को 81 साल जेल की सजा सुनाई गई, 2.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

इडुक्की: केरल के इडुक्की जिले की एक फास्ट-ट्रैक अदालत ने मंगलवार को दो साल पहले एक 15 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के दोषी पाए गए 66 साल के शख्स को 81 साल जेल की सजा सुनाई।

फैसला सुनाते हुए पोक्सो (यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा) कोर्ट जज टीजी वर्गीज ने कहा कि दोषी किसी भी तरह की नरमी के लायक नहीं है। जस्टिस ने नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न और बार-बार बलात्कार के प्रत्येक अपराध के लिए दोषी को 20 साल की सजा सुनाई। लड़की को गर्भवती करने के लिए 30 साल और नाबालिग के गंभीर यौन उत्पीड़न के लिए पॉक्सो एक्ट के तहत पांच साल की सजा सुनाई। 

अदालत ने एक महिला का अपहरण करने, उसे अवैध संबंध के लिए प्रेरित करने के अपराध के लिए पांच साल की जेल और आईपीसी के तहत छेड़छाड़ के लिए भी एक साल की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 2.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया और प्रशासन को पीड़ित को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिया।

अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि दोषी द्वारा किए गया अपराध नाबालिग पीड़िता के भविष्य पर एक शारीरिक सहित भावनात्मक और दर्दनाक प्रभाव छोड़ेंगे। कोर्ट ने आगे कहा, 'इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि पीड़िता नाबालिग है और आरोपी एक वृद्ध व्यक्ति है, कुछ भी उदारता दिखाने के लायक नहीं है। पॉक्सो अधिनियम का एक उद्देश्य अपराधियों को साबित अपराधों की प्रकृति को देखते हुए जरूरी सजा सुनिश्चित करना है।'

कानूनी विशेषज्ञों का मानना कि यह हाल के दिनों में पोक्सो मामले में दी गई सबसे लंबी सजा में से एक है।

यह पूरा मामला अक्टूबर-2020 में सामने आया जब लड़की के पेट में अचानक दर्द उठने के बाद उसके माता-पिता द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद ये बात सामने आई कि वह गर्भवती है।

बाद में उच्च न्यायालय की अनुमति से उसकी गर्भावस्था को चिकित्सकीय रूप से खत्म किया गया। मामले में लड़की के बयान के अलावा, भ्रूण का मेडिकल परीक्षण और डीएनए परीक्षण ने भी दोषी की भूमिका को साबित किया।

टॅग्स :रेपकेरलपोक्सो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई