लाइव न्यूज़ :

Video: रील्स बनाने के लिए युवक ने बेरहमी से नोचे मोर के पंख, पंक्षी की हुई मौत, पुलिस ने लिया ये एक्शन

By आजाद खान | Updated: May 22, 2023 11:23 IST

इस घटना पर बोलते हुए प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) गौरव शर्मा ने कहा है कि "वायरल वीडियो में दिख रही बाइक के नंबर के आधार पर युवक की पहचान की गई है। यह जिले के रीठी थाना क्षेत्र का है।" डीएफओ ने आगे बताया कि 'जब पुलिस टीम उसके घर पर पहुंची तो युवक वहां नहीं था, हम जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।'

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के कटनी में एक युवक द्वारा मोर के पंखों को नोंचा गया है। इस घटना के बाद कथित तौर पर मोर की मौत हो गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसे आधार बनाकर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

भोपाल:  मध्य प्रदेश के कटनी में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले अतुल नामक शख्स पर एक मोर के पंख को बेरहमी से तोड़ने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शख्स पर कार्रवाई की है। फिलहाल शख्स पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश जारी है। 

बताया जा रहा है कि केवल रील्स बनाने के लिए शख्स ने ऐसा किया है। दावा यह भी है कि इस घटना के बाद मोर की मौत हो गई है। वीडियो वायरल होने के बाद इस पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कुछ लोगों युवक के लिए कड़ी सजा दिलाने की बात भी कही है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक युवक एक मोर के पंखों को निकाल रहा है और मोर अधमरा सा दिख रहा है। युवक के बगल में एक लड़की भी बैठी हुई है। वीडियो में एक बैकग्राउंड में एक गाना भी चल रहा है और युवक मुस्कुराते हुए मोर के साथ क्रूरता कर रहा है। 

क्लिमें में उसे मोर के पंख को निकालते हुए देखा जा सकता है साथ उसके गले को पकड़कर कैमरे के सामने करते हुए देखा गया है। यही नहीं जहां वह वीडियो बना रहा था उसके नीचे कई पंख दिखाई दे रहे है। वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि युवक ने रील्स बनाने के लिए मोर के साथ ऐसा किया है। 

पुलिस ने लिया एक्शन

बता दें कि घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ एक्शन लिया है। मामले में बोलते हुए प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) गौरव शर्मा ने कहा है कि "वायरल वीडियो में दिख रही बाइक के नंबर के आधार पर युवक की पहचान की गई है। यह जिले के रीठी थाना क्षेत्र का है।" डीएफओ ने आगे बताया कि 'जब पुलिस टीम उसके घर पर पहुंची तो युवक वहां नहीं था, हम जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।' 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद कथित तौर पर मोर की मौत हो गई है। मोर भारत का राष्ट्रीय पंक्षी है। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

टॅग्स :क्राइमMadhya Pradeshवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?