लाइव न्यूज़ :

कठुआ गैंगरेप के आरोपियों ने खुद को बताया बेकसूर, कहा- कराया जाए नारको टेस्ट

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 16, 2018 17:17 IST

कठुआ गैंगरेप मामले में को सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने पीड़िता के पिता द्वारा लगाई गई केस ट्रांसफर की अर्जी पर जम्मू-कश्मीर सरकार को नोटिस जारी किया और जवाब मांगा है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर, 16 अप्रैल:  कठुआ में एक मासूम के साथ रेप और हत्या के मामले में आठों आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताया है। आरोपियों ने इसके साथ ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश से नारको टेस्ट करने का अनुरोध किया है। इस पूरे मामले में सात आरोपियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय गुप्ता की अदालत के समक्ष पेश किया गया है। जिन्होंने राज्य क्राइम ब्रांच से रोप की प्रतियां देने को कहा है। 

इधर इस मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने पीड़िता के पिता द्वारा लगाई गई केस ट्रांसफर की अर्जी पर जम्मू-कश्मीर सरकार को नोटिस जारी किया और जवाब मांगा है। साथ ही साथ एसी ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि वह पीड़ित परिवार के सदस्यों और उनके प्रतिनिधित्व करने वाले वकील को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।

पीड़िता के पिता की ओर से सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंग ने कोर्ट में पेश होकर कहा कि जम्मू-कश्मीर में निष्पक्ष सुनवाई के लिए अनुकूल माहौल नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्य पुलिस ने एक अच्छा काम किया। उसने न केवल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया बल्कि साइंटफिक और सबूतों के आधार पर भी गिरफ्तार किया। 

यह भी पढ़ें- कठुआ गैंगरेप: सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर जम्मू-कश्मीर सरकार से मांगा जवाब

जानें क्या है पूरा मामला 

जम्मू कश्मीर के कठुआ मामले को लेकर पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट में कई चौकाने वाले खुलासे हुए थे। पुलिस चार्जशीट के मुताबिक गांव के ही एक मंदिर में बच्ची के साथ छह लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बच्ची की हत्या करने से ठीक पहले भी उसके साथ दोबारा रेप किया था।

गौरतलब है कि 8 साल की बच्ची का शव उसके गांव के पास के जंगल से 17 जनवरी 2018 को बरामद हुआ था। जबकि बच्ची 10 जनवरी से ही लापता थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने बच्ची का अपहरण उसका घोड़ा खोजकर लाकर देने के बहाने किया था। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि छह आरोपियों में से एक आरोपी को सिर्फ रेप करने के लिए ही उत्तर प्रदेश मेरठ से जम्मू बुलाया गया था। बता दें कि जनवरी 2018 में हुई इस घटना में पहले आरोपियों ने बच्ची को एक सप्ताह के लिए किडनैप किया था। इस दौरान उसके साथ कई बार रेप किया गया। 

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी