लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर तैयार हुई कासंगज हिंसा की जमीन? युवक ने 5 दिन पहले जताई थी आशंका, ट्वीट हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 2, 2018 09:22 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसके मुताबिक कासगंज हिंसा पहले से ही तय कर ली गई थी।

Open in App

गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज में हुई दो समुदायों के बीच हुई हिंसा अब लगभग  शांत हो गई है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर अब जांच के आदेश भी दिए हैं। वहीं, अब इस मामले में एक नया मोड़ आता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ट्वीट वायरल हो रहा है जो इस हिंसा के पहले का है। इस ट्वीट में पहले से ही कासगंज में हिंसा की आशंका जता दी थी। कासगंज के सोरों के रहने वाले एक लड़के ने 20 जनवरी को एक ट्वीट नें इस हिंसा के होने की बात कही थी। वहीं मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि कासगंज में हुई हिंसा की जमीन सोशल मीडिया पर पहले ही तैयार हो गयी थी। 

नेशनल हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक  इस घटना के 5 दिन पहले दो समुदायों पर आपसे में  फेसबुक पर भी वार हुआ था, जिसमें एक दूसरे के इलाकों में ना आने की धमकी दी गई थी। इस पोस्ट पर करीब 1000 कमेंट हुए थे जिसमें घटना के होने की आशंका थी कि अगर गणतंत्र दिवस को यात्रा दूसरे इलाके में गई तो ऐसी हिंसा हो सकती है।

20 जनवरी को ही एक ट्वीट करते हुए, यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के हैंडल को टैग करते हुए कासगंज में दो समुदायों के बीच होने वाली हिंसा की जानकारी दी थी, लेकिन न ही यूपी पुलिस, न ही केंद्रीय गृह मंत्री और न ही कासगंज पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। अब हिंसा होने के बाद ये ट्वीट वायरल होने के बाद पुलिस  उस लड़के से संपर्क कर रही है जिसने ये ट्वीट किया था पुलिस पता लगा रही है कि उसको इसके बारे में पहले से कैसे पता लगा था। आयुष का ट्वीट वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ही सवालों के घेरे में है। 

हिंसा होने के बाद फिर किया ट्वीट 

ट्विटर हैंडल पर 20 जनवरी को जारी किया गया था। इसमें कहा गया था-"प्लीज लुक इनटू द मैटर सर, दिस कैन बी हिदू-मुस्लिम हियर"। 26 जनवरी को हिंसा के बाद एक और ट्वीट किया गया-"ऑल वाज प्री-प्लांड इन कासगंज, आइ हैव ट्वीटेड फॉर दिस फाइव डेज एगो।" कहा जा रहा है कि युवक ने फेसबुक पर भी इन संदेशों को साझा किया था।

 फिलहाल इस बात को पता नहीं है लग पाता है कि ये ट्वीट सच थे या गलत लेकिन इन ट्वीट के आजाने के बाद पुलिस हरकत में जरुर आ गई है। जबकि खुफिया विभाग भी ट्वीट के बारे में जानकारी मिलने के बाद यह पता करने की कोशिश कर रहा है कि आखिर आयुष ने किस आधार पर यह ट्वीट किया था। उसे कहां से और क्या जानकारी मिली थी? 

 

टॅग्स :कासगंज हिंसाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी