लाइव न्यूज़ :

उप्र : योगी से मिली चंदन की बहन, मांगा शहीद का दर्जा

By IANS | Updated: February 6, 2018 23:53 IST

गणतंत्र दिवस पर तिंरगा यात्रा के दौरान कासगंज में हुई हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता की बहन और मौसी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एनेक्सी में मुलाकात की।

Open in App

 गणतंत्र दिवस पर तिंरगा यात्रा के दौरान कासगंज में हुई हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता की बहन और मौसी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एनेक्सी में मुलाकात की। उन्होंने चंदन को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग दोहराई। 

चंदन गुप्ता की बहन व मौसी ने योगी से चंदन की हत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और बचे हुए आरोपियों की जल्द धरपकड़ करने की मांग की। साथ ही चंदन को शहीद का दर्जा की मांग एक बार फिर दोहराई। मुख्यमंत्री ने उनकी बातें सुनीं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। लेकिन शहीद का दर्जा देने की मांग पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इससे पहले, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिजात मिश्रा चंदन की बहन कीर्ति और मौसी के साथ मुख्यमंत्री योगी से मिलने एनेक्सी पहुंचे, जहां योगी ने चंदन के परिजनों से करीब 10 मिनट बातचीत की। मुलाकात के बाद कीर्ति ने मीडिया से कहा, "हम लोगों ने एक मांगपत्र मुख्यमंत्री को दिया है। उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। लेकिन चंदन को शहीद का दर्जा देने की मांग पर कोई पुख्ता आश्वासन नहीं मिलने पर परिजन निराश दिखे। बेटे की मौत के बाद से ही परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कासगंज बुलाने की मांग कर रहा था। उनकी मांग थी कि चंदन को शहीद का दर्जा दिया जाए। इसके अलावा परिजन चंदन के नाम से कासगंज में चंदन चौक बनाया जाए। चंदन की मौत पर मुख्यमंत्री ने परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी थी।

टॅग्स :कासगंज हिंसायोगी आदित्यनाथक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?