लाइव न्यूज़ :

Karnataka Kidnapping: बेलगावी में दिनदहाड़े किडनैपिंग, घर में घुस 2 बच्चों को उठा ले गए बदमाश; पुलिस मुठभेड़ में एक संदिग्ध घायल

By अंजली चौहान | Updated: October 25, 2024 12:23 IST

Karnataka Kidnapping:कर्नाटक के बेलगावी जिले में दो बच्चों का उनके घर के अंदर से ही अपहरण कर लिया गया। बच्चों को बचाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के बेलगावी जिले में दो बच्चों का उनके घर के अंदर से ही अपहरण कर लिया गया। बच्चों को बचाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस से मुठभेड़ के बाद तीन गिरफ्तार, बच्चों को सुरक्षित बचाया गया

Karnataka Kidnapping:कर्नाटक के बेलगावी जिले में किडनैपिंग का हैरान करने वाली वारदात हुई है। जहां दिनदहाड़े दो बदमाश घर में घुसकर एक दो बच्चों को उठा ले गए और कोई कुछ नहीं कर पाया। यह घटना जिले के अथानी कस्बे में बुधवार, 23 अक्टूबर की दोपहर को हुई। 

बताया जा रहा है कि चार और तीन साल की उम्र के दो बच्चे स्वाति और व्याम देसाई स्कूल से लौटे थे और अपनी दादी के साथ थे, तभी मारुति स्विफ्ट कार में सवार अज्ञात लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। अपहरण की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्चों की दादी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया गया। अथानी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और अपहरणकर्ताओं का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए।

शाम तक पुलिस ने अपहरणकर्ताओं का पता लगा लिया, जिसके बाद गोलीबारी हुई और बच्चों को सफलतापूर्वक छुड़ा लिया गया। बेलगावी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने पुष्टि की कि संदिग्धों की कार को रोकने पर पुलिस पर हमला किया गया। 

एसपी ने कहा, "संदिग्धों ने अधिकारियों पर हमला किया और आत्मरक्षा में पुलिस को मजबूरन गोली चलानी पड़ी, जिससे एक आरोपी घायल हो गया।" घायल संदिग्ध का फिलहाल अथानी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अपहरण के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जांच अधिकारी ने खुलासा किया कि बच्चों के पिता, जो एक रियल एस्टेट व्यवसायी हैं, पर कथित तौर पर संदिग्धों का 7 करोड़ रुपये बकाया था, जिसे वसूलने के लिए उन्होंने अपहरण का सहारा लिया। मामले की जांच चल रही है, जबकि बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार के पास वापस भेज दिया गया है।

हालांकि, यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

टॅग्स :कर्नाटकPoliceवायरल वीडियोक्राइमएनकाउंटरencounter
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली