लाइव न्यूज़ :

"मैं तुम्हारा तोड़ दूंगा दांत" कांग्रेस महिला विधायक को मतगणना बूथ में जाने रोका तो भड़क गए MLC, ऑन ड्यूटी एसीपी को दे दी धमकी

By आजाद खान | Updated: June 16, 2022 11:07 IST

इस घटना पर बोलते हुए एसीपी ने कहा कि कांग्रेस विधायक के पास मतगणना बूथ में जाने का पास नहीं था, इसलिए वे उन्हें अंदर जाने से रोक रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधान परिषद सदस्य का एसीपी को धमकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विधान परिषद सदस्य एसीपी की दांत तोड़ने की बात कह रहे है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद प्रकाश हुक्केरी ने माफी तक नहीं मांगी है।

बेंगलुरू:कर्नाटककांग्रेस के विधान परिषद सदस्य प्रकाश हुक्केरी का एक एसीपी को धमकाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, प्रकाश हुक्केरी ने ऑन ड्यूटी पुलिस वाले को ने केवल धमकी दी बल्कि एसीपी की दांत तोड़ने की भी बात कही है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद प्रकाश हुक्केरी ने माफी तक नहीं मांगा है। प्रकाश हुक्केरी की धमकी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार का है जब बेलगावी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सदाशिव कट्टिमणि की कहासुनी विधान परिषद सदस्य प्रकाश हुक्केरी से हुई थी। 

बताया जा रहा है कि एसीपी ने कांग्रेस विधायक लक्ष्मी हेब्बालकर और उनके अन्य समर्थकों को मतगणना बूथ में जाने से रोका था जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ था। मामले में एसीपी का कहना है कि कांग्रेस विधायक के पास मतगणना बूथ में जाने का पास नहीं था, इसलिए वे उन्हें अंदर जाने से रोक रहे थे। 

प्रकाश हुक्केरी ने ऐसे एसीपी को दी धमकी

बताया जा रहा है कि जब एसीपी ने कांग्रेस विधायक लक्ष्मी हेब्बालकर और उनके अन्य समर्थकों को मतगणना बूथ में जाने से रोका तब प्रकाश हुक्केरी ने मामले में दखल दिया। इस दौरान प्रकाश हुक्केरी और एसीपी के बीच कहासुनी हुई थी। 

इसके बाद प्रकाश हुक्केरी ने एसीपी को धमकाते हुए कहा, "मैं तुम्हारा दांत तोड़ दूंगा।" प्रकाश हुक्केरी का यह बयान वाला वीडियो ही वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि उत्तर पश्चिम शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रकाश हुक्केरी एमएलसी है। 

आपको बता दें कि कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की दो सीटों पर वोटों की गिनती आज शुरू हो गई है। इस चुनाव में सत्ताधारी भाजपा, विपक्षी कांग्रेस और क्षेत्रीय पार्टी जद (एस) के उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। मालूम हो कि इस चुनाव में कुल 49 उम्मीदवार मैदान में थे।  

टॅग्स :क्राइमकर्नाटकवायरल वीडियोकांग्रेसACPPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?