लाइव न्यूज़ :

Contaminated Water: 'दूषित' जल ने छीन ली 2 जिंदगी, इतने हैं बीमार

By धीरज मिश्रा | Updated: June 13, 2024 16:59 IST

Contaminated Water: दूषित पानी पीने से दो लोगों की मृत्यु हो गई। इस बात की जानकारी गृह मंत्री जी परमेश्वर ने दी।

Open in App
ठळक मुद्देदूषित पानी पीने से करीब 100 बीमार अस्पताल में इलाज के दौरान दो की हुई मौत गृह मंत्री ने गांव के पीडीओ (पंचायत विकास अधिकारी) और वाटरमैन को निलंबित किया

Contaminated Water: दूषित पानी पीने से दो लोगों की मृत्यु हो गई। इस बात की जानकारी गृह मंत्री जी परमेश्वर ने दी। उन्होंने बताया कि जिले के मधुगिरी तालुक के चिन्नेनहल्ली गांव में दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने इनकी पहचान, मृतक-चिक्कदासप्पा (76) और पेद्दान्ना (72) के तौर पर की है। बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिनों पहले एक मेला का आयोजन किया गया था।

मेले में दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो गए। खबरों के अनुसार, करीब 100 लोग बीमार हुए थे। गांव में मेले का आयोजन 10 जून को हुआ था। दूषित पानी पीने से लोगों की तबियत बिगड़ी, उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गृह मंत्री ने अस्पताल का दौरा किया और इलाज करा रहे लोगों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मीडिया को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि चिन्नेनहल्ली में एक मंदिर मेले का आयोजन किया गया था और ऐसी खबरें हैं कि दूषित पानी के सेवन के कारण सौ से अधिक लोगों में उल्टी और दस्त की समस्या हुई। उनमें से कुछ ने मधुगिरी, कोराटेगेरे और तुमकुरु के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया और जिला प्रशासन ने भी प्रभावित लोगों को तुमकुरु अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया।

उन्होंने बताया कि यहां अस्पताल में दो लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने एक निजी अस्पताल में तीन साल की बच्ची समेत कई लोगों की मौत की खबरों पर उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी मांगी।  उन्होंने कहा कि हम निजी अस्पताल में हुई मौतों के बारे में जानकारी जुटाएंगे और इस घटना के कारण कुल मौतों का पता लगाने की कोशिश करेंगे।

अधिकारियों पर गिरी गाज

गृह मंत्री ने गांव के पीडीओ (पंचायत विकास अधिकारी) और वाटरमैन को निलंबित कर दिया है, क्योंकि उन्होंने एहतियाती कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि जांच के अनुसार, पानी के कनेक्शन का काम चल रहा था और जेसीबी (निर्माण उपकरण) के कारण पानी की पाइपों में नुकसान के कारण दूषित पानी मिल गया। कुछ जांच रिपोर्ट आ गई हैं, कुछ और रिपोर्ट का इंतजार है, जिनसे हमें और जानकारी मिलेगी। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है और जिले में जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुक्राइमWater Resources Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने