लाइव न्यूज़ :

कन्नौज रेप केस: पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव का DNA सैंपल बलात्कार पीड़िता से मैच हुआ, फोरेंसिक जांच में हुई पुष्टि

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 2, 2024 16:47 IST

Kannauj rape case: बलात्कार के आरोप का सामना कर रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता नवाब सिंह यादव बड़ी मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को पुष्टि की कि नवाब सिंह यादव का डीएनए नमूना बलात्कार पीड़िता से मेल खा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के पूर्व नेता नवाब सिंह यादव बड़ी मुश्किल में फंसते दिख रहे हैंनवाब सिंह यादव का DNA सैंपल बलात्कार पीड़िता से मैच हुआनवाब सिंह पर कन्नौज जिले में 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार का आरोप है

लखनऊ: बलात्कार के आरोप का सामना कर रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता नवाब सिंह यादव बड़ी मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को पुष्टि की कि नवाब सिंह यादव का डीएनए नमूना बलात्कार पीड़िता से मेल खा गया है। नवाब सिंह पर कन्नौज जिले में 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार का आरोप है। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने कहा कि 16 दिनों के बाद प्राप्त फोरेंसिक रिपोर्ट में बलात्कार की घटना की पुष्टि हुई है।

एक संवाददाता सम्मेलन में कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि अपराध स्थल से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए गए और एफएसएल को भेजे गए। एफएसएल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आगे की जांच कन्नौज पुलिस द्वारा की जा रही है।

अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने पिछले महीने यादव से डीएनए नमूना एकत्र किया था। यादव को नाबालिग द्वारा दर्ज कराई गई बलात्कार की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को रात करीब डेढ़ बजे 112 हेल्पलाइन पर घटना की सूचना देते हुए एक कॉल मिली थी। नाबालिग का आरोप है कि उसे निर्वस्त्र किया गया और उसके साथ मारपीट की कोशिश की गई।

समय पर पहुंची पुलिस ने लड़की को बचा लिया था और आरोपी नवाब सिंह यादव को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि वह अपनी बुआ के साथ नवाब सिंह यादव के घर पहुंची थी।  उसे बताया गया था कि उसे नौकरी के लिए वहां रहना होगा। नवाब सिंह पर बीएनएस और POCSO अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

ये मामला 11 अगस्त की रात का है, जब नवाब सिंह यादव ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया था, पीड़िता ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को मदद के लिए बुलाया था। इस मामले में दूसरी आरोपी पीड़िता की बुआ है, जो नाबालिग लड़की को लखनऊ से नवाब सिंह यादव के पास उसके कॉलेज में लेकर आई थी। जब पुलिस लड़की की शिकायत पर घटनास्थल पर पहुंची थी तब वहां लड़की की बुआ भी मौजूद थी।

नवाब सिंह यादव को सपा के बड़े नेताओं का करीबी कहा जाता है। इस मामले को लेकर बीजेपी समाजवादी पार्टी पर हमलावर रही। हालांकि सपा ने यह कहते हुए यादव से दूरी बना ली कि वह पार्टी का सदस्य नहीं हैं और वर्षों से "पार्टी विरोधी गतिविधियों" में शामिल था।

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला