लाइव न्यूज़ :

Kaithal-Delhi-Mumbai Expressway Road Accident: 2 बड़े हादसे और 10 की मौत?, कार नहर में गिरी, एक ही परिवार के 7 की मौत, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ही परिवार के 3 की गई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2024 14:46 IST

Kaithal-Delhi-Mumbai Expressway Road Accident:  मृतकों की पहचान सतविंदर (50), चमेली (65), तीजो (45), फिजा (16), वंदना (10), रिया (10) और रमनदीप (6) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी लोग कैथल के डीग गांव के रहने वाले थे। कार चालक गड्ढे को नहीं देख पाया जिससे यह हादसा हुआ।चालक को बचा लिया गया, लेकिन वाहन में सवार सात अन्य लोग डूब गए।

Kaithal-Delhi-Mumbai Expressway Road Accident: हरियाणा के कैथल में एक कार के नहर में शनिवार को गिर जाने से एक ही परिवार की तीन महिलाओं और चार लड़कियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार में एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत नौ लोग मौजूद थे। वे दशहरा के मौके पर आयोजित बाबा राजपुरी मेले में जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण मुंदरी गांव के पास कार नहर में गिर गई। उसने बताया कि चालक को बचा लिया गया, लेकिन वाहन में सवार सात अन्य लोग डूब गए।

पुलिस ने बताया कि 12 वर्षीय कोमल नामक लड़की लापता है और उसे खोजने के प्रयास जारी हैं। उसने बताया कि मृतकों की पहचान सतविंदर (50), चमेली (65), तीजो (45), फिजा (16), वंदना (10), रिया (10) और रमनदीप (6) के रूप में हुई है। सभी लोग कैथल के डीग गांव के रहने वाले थे।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक ही एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भैड़ोली के पास हुआ। एक्सप्रेसवे पर खोदे गए गड्ढे में गिरकर कार पलट गई। उन्होंने बताया कि कार चालक गड्ढे को नहीं देख पाया जिससे यह हादसा हुआ।

रैनी थाने की उपनिरीक्षक प्रेमलता वर्मा ने बताया कि कार में सवार एक ही परिवार के लोग हरियाणा के गुरुग्राम से राजस्थान के बालाजी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार कार में छह लोग सवार थे जिनमें से तीन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विद्यानंद (60), उनके बेटे शुभम यादव (28) और बेटी सोनिका के रूप में हुई है। घायलों का अस्पताल में उपचार हो रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाजयपुरसड़क दुर्घटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो