लाइव न्यूज़ :

कैमूर में प्रेमी को पीटा, पंचायत ने थूक चटवाया, लड़के ने घर जाकर फांसी लगाकर दी जान

By एस पी सिन्हा | Updated: December 29, 2020 19:57 IST

बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाटा बाजार में लड़के के साथ उसकी प्रेमिका के घरवालों ने खूब मारपीट की और भरी पंचायत में जबरन थूक चाटने के लिए उसे मजबूर किया

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पहचान हाटा गांव निवासी राजेश कुमार गुप्ता के बेटे 22 वर्षीय शिवशंकर गुप्ता के रूप में की गई है.थानाध्यक्ष उदय भानू सिंह ने युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि यह घटना एक लड़की के साथ उसके प्रेम संबंध से जुड़ी थी.

पटनाः बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाटा बाजार में प्यार और पंचायत के कारण हुई मौत का मामला सामने आया है.

घटना सोमवार की रात की है, जब लड़के के साथ उसकी प्रेमिका के घरवालों ने खूब मारपीट की और भरी पंचायत में जबरन थूक चाटने के लिए उसे मजबूर किया, जिसके बाद आहत होकर लड़के ने खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान हाटा गांव निवासी राजेश कुमार गुप्ता के बेटे 22 वर्षीय शिवशंकर गुप्ता के रूप में की गई है.

उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना पर पहुंचे चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानू सिंह ने युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बताया कि यह घटना एक लड़की के साथ उसके प्रेम संबंध से जुड़ी थी.

मृत युवक के पिता ने बताया कि रात नौ बजे उनका बेटा शिवशंकर खाना खाकर अपने कमरे का दरवाजा लगाकर सो गया. आज सुबह उनका छोटा बेटा राजन कुमार कोचिंग करने जाने के लिए कॉपी लेने शिवशंकर के कमरे में गया. जब राजन कमरे में गया तो देखा की उसका बड़ा भाई शिवशंकर सिलिंग फैन से लटक रहा था.

बेटे की मौत से दुखी पिता ने बताया कि उनका बेटा एक युवती से प्यार करता था. वह युवती उससे चार हजार रुपए की मांग कर रही थी. पैसे नहीं देने पर वह मेरे बेटे का मोबाइल छीनकर ले गई थी. 24 दिसंबर को वह अपना फोन लेने के लिए उसके घर गया था, लेकिन युवती की फैमिली ने उसे बंधक बना लिया. बाद में युवती के पिता और तीन भाइयों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की. 

मृतक के पिता ने दावा किया कि पंचायत में कुछ लोगों के बीच थूक चटवाने और मारपीट की घटना के बाद उसके बेटे ने खुदकुशी की है. पिता ने आरोप लगाया कि लडकी, उसके माता-पिता और पंचायत के दो अन्य लोग उसके बेटे की हत्या के लिए जिम्मेदार थे.

इस बावत पूछे जाने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानू सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए अभी तक पीडित परिजनों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन प्राप्त होने ही एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वैसे पिता के बयान के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. लड़की के घरवालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट