लाइव न्यूज़ :

जज के साथ मुंबई में हुई ठगी, जालसाजों ने डेबिट कार्ड की क्लोनिंग कर खाते से उड़ाये 1.2 लाख रुपये

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 9, 2022 19:45 IST

साइबर ठगों ने मुंबई के एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के डेविट कार्ड की क्लोनिंग करके बीते एक साल के भीतर कई किश्तों और तारीखों में पैसे की निकासी की।

Open in App
ठळक मुद्देजज की सैलरी अकाउंट से कुल 1.2 लाख रुपये की निकासी बिना उसकी जानकारी के हुई हैठगों ने बीते एक साल के भीतर कई किश्तों और तारीखों में जज के खाते से पैसों की निकासी की हैजज ने इस संबंध में कुर्ला पुलिस स्टेशन में 4 फरवरी को एफआईआर भी दर्ज कराई है

मुंबई: साइबर जालसाजों ने आश्चर्यजनक तरीके से एक जज के खाते से 1.2 लाख रुपये उड़ा दिये हैं। बताया जा रहा है कि पैसों की हेराफेरी जज के सैलरी अकाउंट से की गई है।

जज का आरोप है कि ठगों ने उनके डेविट कार्ड की क्लोनिंग करके बीते एक साल के भीतर कई किश्तों और तारीखों में उनके खाते से पैसे की निकासी की। जज ने इस संबंध में कुर्ला पुलिस स्टेशन में 4 फरवरी को एफआईआर भी दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट को अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी की जानकारी तब हुई जब उन्होंने इस साल जनवरी में अपना पासबुक अपडेट करवाया। जब उनके सामने बैंक स्टेटमेंट आया तो उन्हें पता चला कि उनकी सैलरी अकाउंट से कुल 1.2 लाख रुपये की निकासी बिना उसकी जानकारी के हुई है।

खबरों के मुताबिक कथित तौर पर यह सारा लेन-देन जनवरी 2021 के बाद से हर महीने अलग-अलग एटीएम से किए गए थे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जज के डेबिट कार्ड की क्लोनिंग से ही यह संभव हुआ होगा।

इस मामले में कुर्ला थाने की पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 c (पहचान की चोरी)  और धारा 66 D (कंप्यूटर के साथ धोखाधड़ी) और धारा 419 (क्लोंनिंग द्वारा धोखाधड़ी) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज करके जांच कर रही है और साइबर एक्सपर्ट की मदद से जज के साथ हुई इस धोखाधड़ी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

टॅग्स :मुंबईएटीएम कार्डक्राइममुंबई पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?