लाइव न्यूज़ :

जींदः कुल्हाड़ी से काट कर बुजुर्ग मां की हत्या, मकान में आग लगा कर फरार, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, जानें वजह 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2021 17:20 IST

जींद शहर थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि बेटे (रेलवेकर्मी) ने तेजधार हथियार से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी और वह फिर मकान में आग लगा कर फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली, वह रेलवे डी ग्रुप में कार्यरत था।शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जींदःहरियाणा के जींद में एक रेलवे कर्मी ने शनिवार तड़के बुजुर्ग मां की कथित रूप से हत्या कर मकान में आग लगा कर दी और और बाद में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

 

शहर थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि बेटे (रेलवेकर्मी) ने तेजधार हथियार से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी और वह फिर मकान में आग लगा कर फरार हो गया। रेलवे चौकी प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि सुबह गांव मोहलखेड़ा के निकट एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली, वह रेलवे डी ग्रुप में कार्यरत था।

उसपर अपनी मां की हत्या का आरोप है। शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार रेलवे कालोनी के निवासी अजय (32) ने शनिवार अल सुबह अपने क्वार्टर में बुजुर्ग मां माया देवी (65) की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी और फिर मकान में आग लगा कर वह फरार हो गया।

मकान से उठती आग की लपटों को देख पड़ोसियों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। पुलिस के मुताबिक आग बुझाने के क्रम में माया देवी की हत्या का खुलासा हुआ तो शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पता चला कि अजय ने जयपुर से चंडीगढ़ जा रही रेलगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।

बताया जाता है कि पिछले करीब दो महीने से अजय बीमार एव मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह अपनी ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था और अपने छोटे भाई विजय एवं मां माया के साथ रेलवे कालोनी में ही रह रहा था। दोनों भाइयों का ही अपनी-अपनी पत्नियों से विवाद चल रहा है।अजय रेलवे में ही डी ग्रुप में प्वायंटमैन के पद पर रेलवे स्टेशन नरवाना मे नौकरी करता था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाहत्याभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो