लाइव न्यूज़ :

नाबालिग दलित किशोरी के साथ पांच युवकों ने दिया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस गिरफ्तारी में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2020 20:56 IST

कहा जा रहा है कि पांचों आरोपियों ने पीड़िता को करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा और बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस दौरान नाबालिग बच्ची बार-बार छोड़ देने की विनती की पर किसी का दिन नहीं पसीजा.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों के नाम सुजीत कुमार, रविंद्र सिंह, बिट्टू सिंह, अजय कुमार और बबलू सिंह हैं. सभी रीचुघुटा गांव का रहने वाले हैं. रास्ते में पड़नेवाले जंगल में जैसे ही वह पहुंची वहां घात लगाए पांच युवकों ने उसे जबरन उठा लिया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया. पीड़िता को आरोपियों ने धमकी दी थी कि अगर किसी को बताए तो उसकी माता-पिता की हत्या कर दी जाएगी. 

रांचीः झारखंड के लातेहार जिले के लातेहार सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दलित किशोरी के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

पुलिस पीड़िता के गांव पहुंचकर उसे मेडिकल जांच के लिए लातेहार सदर अस्पताल ले आई. वहीं पीड़िता के बयान के आधार पर पांच युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसमें खास बात यह है कि इस वारदात को अंजाम खुद पांच नाबालिग लड़कों ने मिलकर दिया है. 

इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. कहा जा रहा है कि पांचों आरोपियों ने पीड़िता को करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा और बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस दौरान नाबालिग बच्ची बार-बार छोड़ देने की विनती की पर किसी का दिन नहीं पसीजा.

आरोपियों के नाम सुजीत कुमार, रविंद्र सिंह, बिट्टू सिंह, अजय कुमार और बबलू सिंह हैं. सभी रीचुघुटा गांव का रहने वाले हैं. किशोरी पिछले तीन महीने से मजदूरी कर अपने घर का सहारा बनी हुई थी. शाम के वक्त वह मजदूरी कर घर लौट रही थी कि तभी रास्ते में पड़नेवाले जंगल में जैसे ही वह पहुंची वहां घात लगाए पांच युवकों ने उसे जबरन उठा लिया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता को आरोपियों ने धमकी दी थी कि अगर किसी को बताए तो उसकी माता-पिता की हत्या कर दी जाएगी. 

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता किसी तरह शौचालय जाने का बहना बनाकर आरोपियों के चुंगुल से भागकर घर पहुंची और सारी बात अपनी मां को बताई. पीड़िता की मां ने अगले दिन सुबह गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी. जैसे ही गांव में सामूहिक दुष्कर्म की बात फैली तो आरोपी युवक गांव से फरार हो गए.

युवती वारदात से इतनी सहमी हुई है कि वह अब कुछ बोलने में भी डर रही है. फिर अगले दिन सोमवार को बच्ची ने अपनी मां के साथ सदर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की. पुलिस ने बयान के आधार पर नाबालिग लड़कों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि पीडिता के पिता लॉकडाउन से पहले ही ईंट भट्ठे पर काम करने बनारस गए थे.

लॉकडाउन के कारण वह वापस नहीं लौट पाए. घर में किशोरी अपनी मां और छोटे भाई-बहन के साथ रहती है. पिता की अनुपस्थिति में वह मजदूरी के लिए घर से बाहर जाने को मजबूर हुई. इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

पुलिस सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. वहीं, थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि पीडिता के बयान के आधार पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही पीड़िता को मेडिल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहेमंत सोरेनरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...