लाइव न्यूज़ :

झारखंड: फिरौती के लिए नाबालिग का अपहरण, फिर कर दी गई हत्या; 15 साल का चचेरा भाई हिरासत में, दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 6, 2023 12:22 IST

झारखंड में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 12 साल के एक बच्चे के अपहरण और फिर हत्या के मामले में उसके ही 15 साल के चचेरे भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। इन्होंने अपहरण और हत्या की बात पुलिस की पूछताछ में कबूल की है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के हजारीबाग जिले का सनसनीखेज मामला, 12 साल के बच्चे का हुआ अपहरण, फिर हत्या।आरोपियों ने बच्चे की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसका शव पत्थर की गुफा में फेंक दिया था।पुलिस ने फोन कॉल ट्रेस कर बच्चे के 15 साल के चचेरे भाई और दो अन्य लोगों को पकड़ा है।

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में 12 साल के एक बच्चे का कथित तौर पर अपहरण और हत्या करने के आरोप में उसके 15 वर्षीय चचेरे भाई को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि आरोपियों ने एक मार्च को कथित तौर पर छह लाख रुपये की फिरौती के लिए बच्चे को अगवा किया था। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपियों ने बच्चे की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसका शव पत्थर की गुफा में फेंक दिया।

चौथे के मुताबिक, किशोर की हत्या एवं अपहरण के मामले में गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों की पहचान कार्तिक यादव (50) और आशीष कुमार (36) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस हिरासत में लिए गए पीड़ित के 15 वर्षीय चचेरे भाई और दोनों अन्य आरोपियों के बीच के संबंधों का पता लगाने की कोशिशों में जुटी है।

बच्चे की मां ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

चौथे के अनुसार, पीड़ित की मां किरण देवी ने एक मार्च को शाम तक उसके घर न लौटने के बाद बरकथा पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद किरण देवी के पास अपहरणकर्ताओं का फोन आया, जिन्होंने उसके बेटे की रिहाई के बदले छह लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

चौथे ने कहा, “हम फोन कॉल को ट्रेस कर आरोपियों तक पहुंचे और एक किशोर को हिरासत में लिया, जबकि दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने अपहरण वाले दिन ही बच्चे की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपियों ने बताया है कि हत्या के बाद उन्होंने बच्चे का शव कोहुआकुंधार वन की एक गुफा में फेंक दिया।”

टॅग्स :झारखंडक्राइम न्यूज हिंदीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट